बेगूसराय में केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेसी कार्यकर्ता ने प्रखंड कार्यालय में किया धरना व प्रदर्शन


प्रशान्त कुमार ब्यूरो चीफ


बेगूसराय में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देश पर बेगूसराय प्रखंड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष  विजय सिंह के नेतृत्व में सदर प्रखंड मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजित किया गया।

इस प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार के द्वारा बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने एवं जिले में बढ़ती अराजकता,गिरती कानून व्यवस्था और जनता पर हावी हुई अफसरशाही, जिले में दिनकर विश्वविद्यालय की स्थापना और सदर प्रखंड के ग्रामीण इलाकों में एक डिग्री कालेज सहित विभिन्न मांगों को लेकर आयोजित किया गया। बिहार प्रदेश कांग्रेस सदस्य मिथलेश झा ने इस धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार से झारखण्ड के अलग होने से राज्य का खनिज सम्पदा व पर्यटन झारखंड में चला गया, जिससे बिहार राज्य को होने वाली आमदनी काफी कम हो गई। यह राज्य सबसे गरीब राज्य बन गया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार को विशेष राज्य बनाने की बात करते थे, लेकिन सत्ता में आने के बाद यह भी जुमलाबाजी बन गई। कांग्रेस बिहार को विशेष राज्य का दर्जा व विशेष आर्थिक पैकेज दिलाने के लिए चरण बद्ध आंदोलन करेगी। बिहार कांग्रेस डेलीगेट जय प्रकाश गुप्ता  ने कहा कि पिछले दो दशक से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विशेष राज्य को लेकर अपनी राजनीतिक रोटी सेक रहे है। सत्ता के लिए जुमलेबाजी करने वालों के विरुद्ध कांग्रेस प्रखण्ड से लेकर जिला तक आंदोलन चलाएगी साथ ही उन्होंने जिले में दिनकर विश्वविद्यालय के स्थापना की मांग को प्रमुखता पूर्वक करते हुए कहा कि जिले मैं विश्वविद्यालय नहीं होने के कारण लाखों छात्र-छात्राओं को पढ़ाई से संबंधित अनगिनत कठिनाई झेलना पड़ता है। जिले में प्रतिदिन बढ़ते अपराधियों के मनोबल पर सरकार नकेल कसे नहीं तो कांग्रेस पार्टी सड़क से सदन तक आंदोलन को बाध्य होगा। इस मौके पर कांग्रेस नेता बिहार कांग्रेस डेलीगेट कुमार रत्नेश टुल्लू,मोती सिंह,सावर कुमार,मो एजाज , महिपाल सिंह, विजय सिंह,सुबोध सदा, अर्जुन चौरसिया, छोटन शाह, अर्जुन पोद्दार, मन्नू भारती, नंदकिशोर शर्मा, विजय शर्मा, राम पदारथ पासवान, भासो राय, सुरेंद्र महतो, पंकजसिंह, अविनाश कुमार सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  

Related Articles

Post a comment