

बेगुसराय में लोजपा रामविलास पार्टी कार्यकर्ता ने बिजली दरों में 24% वृद्धि खिलाफ 9 अप्रैल को मशाल जुलूस
- by Raushan Pratyek Media
- 26-Mar-2023
- Views
प्रशान्त कुमार/नेहा कुमारी
बेगुसराय जिले के बखरी प्रखंड के बागवान पंचायत के लोछै सिसौनी गांव में लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास की बैठक पंचायत अध्यक्ष महावीर पासवान की अध्यक्षता में की गई। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक रामबिनोद पासवान ने कहा कि बिहार में दोनों चाचा भतीजा मिलकर आमलोगों को परेशान करने के उद्देश्य से बिजली दरों में वृद्धि करने काम कर रहा है लेकिन बिहार की जनता वक्त आने पर जबाब देगी बिहार में भ्रष्टाचार एवं अपसर साही का बोलबाला है। वही बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व पंचायत समिति सदस्य सह लोजपा रामविलास के प्रखंड अध्यक्ष पंकज पासवान ने कहा कि बिहार के पढे लिखे युवाओं रोजगार के लिए दर दर भठक रहे हैं अब तो बिहारी मजदूरों को दूसरे प्रदेशों में मार खा रहा है। और अपमानित भी हो रहा है लेकिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को कोई चिंता नहीं है दोनों को सिर्फ चिन्ता है सत्ता में कैसे बने रहेंगे। इसी जूगार में रहते हैं। बढते बिजली दरों के खिलाफ में राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान एवं प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी के आदेशानुसार बिजली दर में 24 प्रतिशत वृद्धि वापस नहीं हुई तो 9 अप्रैल को बखरी बजार में मशाल जुलूस निकालेगी और 10 अप्रैल को धरना देगी। वही प्रखंड सचिव आनंद कुमार शैलेश ने कहा कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री चिराग पासवान होगा । बैठक में उपस्थित अशोक सिंह, नंदकिशोर साहु, राजो सदा, दिलीप पासवान, ज्ञानचंद पासवान, श्रवण कुमार, लखन सदा, अर्जुन सदा,शोभा देवी, आशा देवी, सोमिया देवी, काला देवी, हरिकिशोर महतो रामप्रवेश पासवान, राम उदय सदा, दिपक पासवान, विपीन सदा पवन सदा रामचंद सदा आदि लोग।।

Post a comment