बेगूसराय में कांग्रेस पार्टी के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में कार्यकर्ताओं ने दी एकजुटता की मिशाल

प्रशान्त कुमार ब्यूरो चीफ

बेगुसराय में कांग्रेस को मजबूत करने और पार्टी में नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने के उद्देश्य से शुरू किए गए "हाथ से हाथ जोड़ो' अभियान के तहत  डुमरी में कार्यक्रमों की शुरूआत हुई। नगर निगम कांग्रेस अध्यक्ष ब्रजेश कुमार प्रिंस अखिल भारतीय कांग्रेस सदस्य अभय कुमार सिंह सर्जन के नेतृत्व में वार्ड नंबर 5,6,7 ,17 के डुमरी कमरुद्दीनपुर मूसनटोल होते हुए नकटी टोला के नगर निगम भाग होते हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम का नकटी टोला के अशोक सिंह दरवाजा पर सभा में तब्दील हुआ। जिसमें अभय कुमार सिंह सर्जन ने विस्तार से हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के संबंध में बूथ कमेटी , शाखा अध्यक्ष के बनाने पर विचार विमर्श किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश सदस्य रामविलास सिंह ने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे साहब, राहुल गांधी अखिलेश सिंह का संदेश घर-घर तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। नगर निगम अध्यक्ष ब्रजेश कुमार प्रिंस ने कहा कि  महंगाई, डीजल गैस सिलेंडर का दाम कम ना हुआ तो आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम को लेकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में बेहद उत्साह दिखाई दे रहा है। हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्ता पार्टी की रीति-नीति व जनहित में किए गए कार्यों को लोगों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। हाथ-से-हाथ जोड़ो कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस के शहर और गांवों के कार्यकर्ता शामिल हुए। इस कार्यक्रम में सुबोध कुमार, विधानसभा प्रभारी रामानंद सिंह, शिक्षक प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक कुमार, शशि शेखर राय ,मोहम्मद मतीन, रामचंद्र सिंह ,प्रमोद कुमार ,के डी  हिमांशु ,मिथिलेश झा, विक्रम कुमार ,मिथिलेश सिंह ,आलोक कुमार जग्गा, रंजीत दास ,स्वप्निल सोनू, पंकज कुमार, देवेंद्र सिंह, राजेंद्र सुनील ,चुनचुन राय इंटक अध्यक्ष, विजय कुमार ,रामानुज कुमार, डॉ मुकेश कुमार, मोहित कुमार सोशल मीडिया सहित दर्जनों नेता कार्यक्रम में उपस्थित होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया अंत में सुबोध कुमार धनबाद ज्ञापन कर कार्यक्रम का समापन किया।

  

Related Articles

Post a comment