बेगूसराय में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए झाड़ू बनाने के लिए प्रशिक्षित दिया गया

नेहा कुमारी सिटी रिपोर्टर


बेगुसराय में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भारती महिला शक्ति फाउन्डेशन के बैनर तले 10 स्वयं सहायता समूहों के महिलाओं को झारु बनाने का प्रशिक्षण दिया गया जिले के गढपूरा प्रखंड के कोरई पंचायत के पंचमुखी चौक पर मेरी उड़ान मेरी पहचान कार्यक्रम के तहत 10 झारु केन्द्र के महिलाओं को जिला कोआर्डिनेटर लक्ष्मी कुमारी के नेतृत्व में प्रखंड कोआर्डिनेटर पंकज कुमार के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। वही केन्द्र का उद्घाटन भी किया गया। पंकज कुमार ने बताया की झारु निर्माण से दीदीयो के आर्थिक विकास होगा। भारती महिला शक्ति फाउन्डेशन के जिला कोआर्डिनेटर लक्ष्मी कुमारी ने बतायी कि हम महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए झारु निर्माण केन्द्र और पिरियड केयर सेन्टर खोलकर महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करेगें। इस मोके पर लक्ष्मी कुमारी ,पंकज कुमार ,राहुल कुमार,रानी देवी,शांति देवी आदि उपस्थित रहे।

  

Related Articles

Post a comment