

आम लोगों को दी गई नए आपराधिक कानून 2023 की जानकारी
- by Raushan Pratyek Media
- 01-Jul-2024
- Views
अश्वनी कुमार, समस्तीपुर
समस्तीपुर - हसनपुर थाना परिसर पर थाना अध्यक्ष निशा भारती ने थानाक्षेत्र के आमलोगों व जनप्रतिनिधियों को नए आपराधिक कानून 2023 की जानकारी देते हुए कहा कि 1860 के कानून में बदलाव कर लोगों को अद्यतन बने कानून की जानकारी दी गई है। इससे होने वाले लाभ की जानकारी अधिक से अधिक लोगों को अपने माध्यम से दें। इस नए कानून की एक बुकलेट उपस्थित लोगों को उपलब्ध कराई गई, जिसमें विस्तृत नए कानून के संबंध में जानकारी है। साथ ही एन सी आर बी मोबाइल एप डाउनलोड करने की जानकारी दी गई। ज्ञात हो कि 01 जुलाई 2024 से उक्त कानून लागू हो गया है। थाना अध्यक्ष ने कहा कि कहीं कोई किसी तरह की आपराधिक घटना होती है तो उक्त स्थल को लोग छेड़छाड़ नहीं करें पुलिस जाएगी नए तरीके से अपना कार्य करेगी जिससे लोगों को जल्द न्याय मिलेगी। मौके पर पर्यवेक्षी पदाधिकारी आरके भानु, थानाध्यक्ष निशा भारती, रमेश कुमार, धर्मवीर सिंह, बैघनाथ झा, शिवचंद्र यादव, कैलाश महतो, राम प्रमोद यादव रामचंद्र यादव, बिहारी राय समेत अन्य उपस्थित रहे।

Post a comment