CM बनने के बाद सम्राट चौधरी ने बड़े प्रशासनिक अधिकारियों को किया इधर से उधर, राज्यपाल के प्रधान सचिव को...

पटना: मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने के बाद से सीएम सम्राट चौधरी लगातार सक्रिय हैं। अब उन्होंने अपने कार्यकाल में पहली बार बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। रविवार को संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना भी जारी किया है। जारी अधिसूचना के अनुसार अब राज्यपाल के प्रधान सचिव रॉबर्ट एल चोंग्थू को अब अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है जबकि उनकी जगह पर अब गोपाल मीणा को राज्यपाल का सचिव नियुक्त किया गया है। उन्हें सामान्य प्रशासन विभाग में जांच आयुक्त का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में सचिव को सोहेल को अब सामान्य प्रशासन विभाग में सचिव बनाया गया है। उन्हें जांच आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार में बने रहेंगे। कृषि विभाग में विशेष सचिव रहे शैलेंद्र कुमार को लखीसराय का जिलाधिकारी बनाया गया है। बता दें कि इससे पहले सामान्य प्रशासन विभाग का जिम्मा पिछले 20 वर्षों से पूर्व सीएम नीतीश कुमार के पास था और हर बार ट्रांसफर पोस्टिंग वही करते थे। अब नीतीश कुमार के बाद सम्राट चौधरी सीएम बने हैं और वर्तमान व्यवस्था के अनुसार सामान्य प्रशासन विभाग और गृह विभाग के पास कुल 29 विभाग उन्होंने पास रखी है ।

  

Related Articles

Post a comment