विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारी को लेकर सेक्टर के साथ बैठक कर मतदान केन्द्र की जांच रिपोर्ट दो दिन में सोंपने का निदेश

बरारी कटिहार से नीलम कौर की रिपोर्ट

कटिहार जिला के बरारी प्रखंड समाकक्ष में  प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ किशोर कुणाल की अध्यक्षता में बरारी विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के सफल संचालन हेतु मतदान सेक्टर के साथ बैठक में कई निदेश दिये गये . बैठक में बीपीआरओ माधवेन्द्र कुमार , बरारी थानाध्यक्ष सुमेश कुमार , सेमापुर ओपीध्यक्ष राम शंकर कुमार एवं प्रखंड के 25 सेक्टर पदाधिकारी के साथ बैठक कर बताया गया कि विधानसभा आम चुनाव 2025 की तैयारी चल रही है . इसी क्रम में प्रखंड के सभी मतदान केन्द्रों की जॉच करना सुनिश्चित किया जाना है . सेक्टर को निदेश दिया गया कि संवेदनशील बूथ एवं अति संवेदनशील बूथ को चिन्हित करना है साथ हीं मतदान केन्द्रों पर कमजोर मतदाता की पहचान करनी है वैसे कमजोर मतदाता जिन्हे


मतदान करने से रोका जाता हो वैसे व्यक्ति की पहचान कर दो दिनों में प्रतिवेदन सभी सेक्टर कार्यालय में समर्पित करने का निदेश दिया . घटों चली बैठक में विधानसभा आम निर्वाचन को लेकर कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई . बैठक में सेक्टर पदाधिकारी मोहन यादव , मिथुन कुमार , सुकांत कुमार सिंह , राजीव कुमार , आशीष कुमार , मो० हाजी , शंकर , शश रंजन , पिंकू पासवान सहित सेक्टर पदाधिकारी बैठक में मौजूद रहे ।।

  

Related Articles

Post a comment