जयराम सिंह सन्नी बने हसनपुर पश्चिमी मंडल भाजपा अध्यक्ष जीवन भर भाजपा के समर्पित कार्यकर्त्ता के तरह काम करेंगे - सन्नी


अश्वनी कुमार, समस्तीपुर 



समस्तीपुर ( हसनपुर) - हसनपुर पश्चिमी मंडल भाजपा अध्यक्ष के पद पर नयानगर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि जय राम सिंह सन्नी को नियुक्त किया गया है। शुक्रवार को नयानगर के मुखिया कन्हैया सिंह के आवास पर एक कार्यक्रम में हसनपुर विधानसभा भाजपा प्रभारी अशोक निषाद ने उनके नाम का घोषणा किया। इस दौरान उपस्थित भाजपा नेताओं ने कहा कि सन्नी को मंडल भाजपा की कमान दी गई है और वह युवा हैं जो पूरे जोश के साथ भाजपा को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करेंगे। इस मौके पर नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष सन्नी ने कहा कि उनका पूरा जीवन भाजपा के लिए समर्पित रहेगा, पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उसका निर्वहन वह बखूबी करेंगे। इस मौके पर हसनपुर विधानसभा भाजपा प्रभारी अशोक निषाद, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष सिकंदर आलम, महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष गायत्री सिंह, हसनपुर पूर्वी मंडल अध्यक्ष संजय सिंह लल्लू, निखिल मिश्रा, प्रवीण राय, मुरली मिश्रा, मुखिया कन्हैया सिंह बबलू कुमार सिंह, मंजीत सिंह, बैजनाथ साह, सौरव कुमार, ललित कुमार सुशील कमती समेत सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  

Related Articles

Post a comment