सुभाष चंद्र बोस के जयंती पर युवा मोर्चा द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल हुए,जमुई विधायक श्रेयसी सिंह

शशि कोशी रोक्का/किशनगंज 

किशनगंज जमुई विधायक सह भाजयुमो के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य श्रेयसी सिंह सीमांचल जिला किशनगंज के सीमावर्ती क्षेत्रों के गांव का भ्रमण यात्रा के दौरान किशनगंज जिले के,सीमावर्ती गांव दिघलबैंक,टेढ़ागाछ, ठाकुरगंज इत्यादि प्रखंडों के सीमावर्ती गांव का दौरा कर क्षेत्र की समस्या से रूबरू हुए।भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के द्वारा आयोजित युवा चौपाल के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए।वही सोमवार को महान स्वतंत्रता सेनानी और आजाद हिंद फौज के सुप्रीम कमांडर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 127 वी जयंती पर ठाकुरगंज नव क्षेत्र के क्लब फ़ील्ड मैदान से भाजपा युवा मोर्चा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा क्लब फ़ील्ड से भातढाला चौंक होते हुए डीडीसी मार्केट पहुंचे जहां पर राष्ट्रीय जनता को सलामी देकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई।मैराथन दौड़ में प्रथम विजेता,द्वितीय विजेता आने वाले को गोल्ड मेडलिस्ट सह जमुई विधायक श्रेयसी सिंह ने कप देकर सम्मानित किया।वही मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि यहां आने का हमारा यह मकसद था कि पिछले 8 सालों में यहां क्या काम हुआ है,और क्या लाभार्थियों को लाभ मिला है योजनों से उन सारे लोगों से हम लोगों ने मिला इन लोगों की समस्याओं को जाना जिसकी रिपोर्ट बनाकर हम केंद्र में भेजने का प्रयास करेंगे,समस्याओं को भी हल करने का प्रयास करेंगे, मूलता यहां पर लोगों से मिलने जुलने और उनकी संस्कृति को जाने का भी एक मौका मिला,और हम आशा और उम्मीद करते हैं कि आने वाले समय में बिहार विकास की और आत्मनिर्भरता की ओर बिहार और भारत बढ़ता रहे। आपको बताते चलें कि ठंड के मौसम में सीमांचल में प्रसिद्ध भक्का का स्वाद भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष बिजली प्रसाद सिंह के आवास पर भक्का का स्वाद चखा कर जमुई विधायक श्रेयसी सिंह काफी प्रशंसा करने लगे कहा जमुई में नहीं बनता है भक्का कहा बिहार के सबसे यादगार दौरा रहा किशनगंज।भाजयुमो के प्रवास योजना कार्यक्रम में उपस्थित हुए लोकसभा विस्तारक रूपेश कुमार,भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय पोदार,जिला महामंत्री तरुण सिंह,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष बिजली सिंह,भाजयुमो पूर्व जिलाध्यक्ष सह पार्षद अमित सिन्हा,भाजयुमो महिला मोर्चा जिला महामंत्री सह मुखिया अनुपम देवी,कार्यक्रम प्रभारी विवेक साह,भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव गुप्ता,ग्रामीण अध्यक्ष धनंजय सिंह, भाजयुमो जिला महामंत्री राकेश गुप्ता,सिमरन राय, भाजपा नगर उपाध्यक्ष अतुल सिंह,जनश्रुति कुमार,महामंत्री संदीप शर्मा,भाजयुमो नगर अध्यक्ष पुष्प राज सिंह, ग्रामीण अध्यक्ष लक्ष्मण झा, पंचायत अध्यक्ष दीना शर्मा, अजय राय,अंजलि मंडल, अजय,संजित साह,चंद्रकांत गौतम,निखिल प्रभात,हीरा सिंह,अनिल साह,सहित दर्जनों भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित हुए

  

Related Articles

Post a comment