बाकीपुर उप चुनाव के बीच पीके को लगा बड़ा झटका, पार्टी के तीन बड़े नेताओं ने बदला पाला
- by Manjesh Kumar
- 15-Jul-2026
- Views
पटना: एक तरफ राजधानी पटना की बाकीपुर सीट पर हो चुनाव में जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर खुद मैदान में हैं और मतदाताओं को साधने की कोशिश कर रहे हैं तो दूसरी तरफ बुधवार को उनकी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। जन सुराज पार्टी के तीन बड़े नेताओं ने बुधवार को प्रशांत किशोर का साथ छोड़ कर भाजपा का दामन थाम लिया। सभी नेताओं को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने सदस्यता दिलाई।
भाजपा में शामिल होने वालों में दीघा विधानसभा से वर्ष 2025 में जन सुराज के उम्मीदवार रहे बिट्टू सिंह, कुम्हरार विधानसभा से चुनाव लड़ चुके के सी सिन्हा और पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपाल सिंह शामिल हैं। इनके साथ बड़ी संख्या में जन सुराज के कार्यकर्ता और समर्थकों ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा में शामिल होने के बाद नेताओं ने जन सुराज के नेतृत्व और पार्टी की कार्यशैली पर सवाल उठाए और कहा कि भाजपा की नीतियों तथा नेतृत्व से प्रभावित होकर उन्होंने यह फैसला लिया है। अब सवाल यह है कि बांकीपुर उपचुनाव से पहले हुए इस घटनाक्रम का जन सुराज की चुनावी रणनीति पर कितना असर पड़ता है, यह आने वाले दिनों में साफ होगा।


Post a comment