जदयू संगठन में पूर्णिया को बड़ी जिम्मेदारी, निरंजन कुशवाहा बने प्रदेश सचिव

पटना:  सूची जारी कर दी है। पार्टी ने 74 नेताओं को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। इस सूची में पूर्णिया के वरिष्ठ जदयू नेता निरंजन कुशवाहा को भी प्रदेश सचिव बनाया गया है। उनके मनोनयन के साथ ही जिले के जदयू कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और इसे पूर्णिया के लिए बड़ी राजनीतिक उपलब्धि माना जा रहा है। जदयू प्रदेश कार्यालय की ओर से जारी सूची के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं। पार्टी नेतृत्व ने नवनियुक्त प्रदेश सचिवों को संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, सदस्यता अभियान को गति देने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और पार्टी की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी है।

प्रदेश सचिव बनाए जाने पर निरंजन कुशवाहा ने इसे पूर्णिया और कटिहार के जदयू कार्यकर्ताओं के सम्मान की संज्ञा दी। उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती, पार्टी की विचारधारा के विस्तार और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने के लिए पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ कार्य करेंगे। निरंजन कुशवाहा ने कहा कि उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पार्टी नेतृत्व के विश्वास का परिणाम है और वे इस विश्वास पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए लगातार सक्रिय रहने का संकल्प भी दोहराया।

उनके मनोनयन के बाद पूर्णिया जिले में जदयू कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार जी, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा जी और राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा जी, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह जी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के विश्वास और आशीर्वाद से उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। रमाकांत सिंह, बब्बन सिंह, पंकज पटेल, नीरज ठाकुर, सुबोध कुमार सिंह, अरविंद दास, अभिनव आनंद, मिट्ठू कुशवाहा, बटेश्वर पासवान, वशीम जी, धर्मवीर पासवान, समेत बड़ी संख्या में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने निरंजन कुशवाहा को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पूर्णिया जिले में जदयू संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा पार्टी की गतिविधियां बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से विस्तार पाएंगी।

  

Related Articles

Post a comment