कांटी में रेलवे गुमटी पर पुल निर्माण में हो रहे विलंब और जर्जर सड़क की समस्या को लेकर JDU MLA ने DM को सौंपा ज्ञापन


मुजफ्फरपुर : कांटी रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे गुमटी पर पुल निर्माण निगम के द्वारा बनाए जा रहे आरोबी के निर्माण में हो रहे विलंब एवं रेलवे गुमटी के दोनों तरफ सड़क की जर्जरता को लेकर सोमवार को जिला अधिकारी से मिले कांटी विधायक अजीत कुमार। इस क्रम में उन्होंने जिला अधिकारी को एक ज्ञापन सौंप कर लंबित पुल निर्माण कार्य को यथाशीघ्र करने तथा जनहित में 24 घंटे के अंदर गुमटी के दोनों तरफ के क्षतिग्रस्त सड़क को  मोटरेबल करवाने को कहा। जिलाधिकारी ने मौके पर पुल निर्माण निगम के अभियंता को दूरभाष पर यथाशीघ्र कांटी रेलवे  गुमटी के दोनों तरफ जर्जर सड़क को मोटरेबल बनाने का निर्देश दिया। वहीं श्री कुमार ने कांटी - मड़वन में मनरेगा से विभिन्न विद्यालयों  के मैदान में हुए मिट्टी करण  कार्य एवं खेलकूद  मैदान के निर्माण कार्य में बढ़ती गई अनियमितता की उच्च स्तरीय जांच करने को कहा। श्री कुमार के आग्रह के आलोक में जिलाधिकारी ने डीआरडीए के डायरेक्टर के नेतृत्व में उच्च स्तरीय कमेटी गठित कर ज्ञापन में वर्णित सभी विद्यालयों के कार्यों की जांच कराने का आदेश दिया। विदित हो कि कांटी-मड़वन  प्रखंड के 22 विद्यालयों में मनरेगा के द्वारा मिट्टी भराई एवं खेल मैदान का निर्माण का कार्य कराया गया है। श्री कुमार ने जिलाधिकारी से कांटी प्रखंड के धमौली रामनाथ पूर्वी एवं मुस्तफापुर पंचायत में बीते 5 वर्षों के अंदर मनरेगा से हुए सभी कार्यों का भी जांच करने की भी मांग की । जिलाधिकारी ने उक्त दोनों पंचायत का मनरेगा के कार्यों का विशेष टीम गठित कर जांच करने का भी निर्देश दिया है.


मुजफ्फरपुर से रूपेश कुमार की रिपोर्ट...

  

Related Articles

Post a comment