जदयू की नई प्रदेश कमिटी की हुई घोषणा, नीरज कुमार फिर बनाए गए मुख्य प्रवक्ता
- by Manjesh Kumar
- 08-Jul-2026
- Views
पटना: एक तरफ राजधानी पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उप चुनाव की गहमागहमी है तो दूसरी तरफ जदयू ने बिहार प्रदेश की अपनी टीम घोषित कर दी है। प्रदेश कमिटी में सभी जाति और जिलों को साधने की कोशिश की गई है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने प्रदेश कमिटी की घोषणा कर दी है। कमिटी में नीरज कुमार को एक बार फिर मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है वहीं एमएलसी ललन कुमार सर्राफ को प्रदेश कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर 12 नेता
जदयू प्रदेश कमिटी में सिंहेश्वर के विधायक रमेश ऋषिदेव, विधायक संजय सिंह, पूर्णिया के रुपौली विधायक कलाधर मंडल समेत पूर्व सांसद महाबली सिंह, पूर्व मंत्री विनोद यादव, पूर्व मंत्री सुमित कुमार सिंह, पूर्व मंत्री मंजर आलम, प्रो प्रमिला कुमारी प्रजापति, ज्ञानचंद पटेल, मालती सिंह, किरण रंजन और परशुराम तत्वा को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
नीरज कुमार बने मुख्य प्रवक्ता
जदयू की प्रदेश कमिटी में एमएलसी नीरज कुमार को मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है जबकि निहोरा प्रसाद यादव, एमएलसी भारती मेहता, नवल शर्मा, अभिषेक झा, शंभूनाथ सिंह, अनुप्रिया, चंदन कुमार सिंह तथा पूजा शर्मा (पैट्रिक) को प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है।
38 महासचिव, 74 प्रदेश सचिव
जदयू की प्रदेश कमिटी में पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह, पूर्णिया के आशीष कुमार बब्बू, पूर्व विधायक अचमित ऋषिदेव, पूर्व विधायक अनुज कुमार सिंह, पूर्व विधायक मंजू देवी, समेत 38 लोगों को महासचिव बनाया गया है जबकि पुर्णिया की कौशल्या जायसवाल, अररिया की संचिता मंडल समेत 74 लोगों को प्रदेश सचिव बनाया गया है।


Post a comment