नीतीश फिर निकलेंगे बिहार की यात्रा पर, JDU विधायक दल की बैठक में कहा 'मैं हूं न'

पटना: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जदयू विधायक दल की बैठक संपन्न हो गई। बैठक में उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी ने पूर्व सीएम नीतीश कुमार के कार्यकाल में बिहार में किये गए विकास कार्यो और पार्टी के लिए उत्थान के लिए धन्यवाद् प्रस्ताव लाया गया जिसका सभी ने सुर में समर्थन किया। वहीं बैठक के दौरान पार्टी की आगे की रणनीतियों को लेकर चर्चा की गई। वहीं बैठक में नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को लेकर भी बातचीत की गई।

बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए जदयू एमएलसी एवं प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि विधायक दल के चुनाव के लिए यह बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में विधायक दल का नेता चुनने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को अधिकृत किया गया है। वहीं नीतीश कुमार ने बैठक में विधायक, एमएलसी, सांसद और अन्य नेताओं को आश्वस्त किया कि हम आपके साथ हैं। वहीं उन्होंने बिहार की यात्रा करने की भी बात कही।

नीरज कुमार ने कहा कि हमारे नेता नीतीश कुमार NDA के नेताओं के साथ बिहार का दौरा करेंगे और राज्य के लोगों से मुलाकात करेंगे। वहीं नीरज कुमार ने नीतीश कुमार के बेटे निशांत को जिम्मेदारी दिए जाने के सवाल पर कहा कि वह राष्ट्रीय नेतृत्व के अधिकार क्षेत्र में है। निशांत हमारी पार्टी के सर्वमान्य नेता तो हैं ही और राष्ट्रीय नेतृत्व उन्हें जो जिम्मेदारी देना चाहेगी वह निभाएंगे।

  

Related Articles

Post a comment