

बेगूसराय में कांग्रेस पार्टी के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान जारी
- by Raushan Pratyek Media
- 02-Apr-2023
- Views
*प्रशान्त कुमार ब्यूरो चीफ*
बेगुसराय जिले के मटिहानी प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामानुज कुमार के अध्यक्षता में हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मटिहानी पंचायत-1 के चाक पुनर्वास एवम खरीदी,मेथो चौक पर किया गया। 3 से 4 किलोमीटर पैदल यात्रा की गई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य, पूर्व जिला अध्यक्ष, अभय कुमार सिंह उर्फ सर्जन ,बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य केडी हिमांशु, राजेन्द्र चौधरी राजेश, मटिहानी विधानसभा हाथ से हाथ जोड़ के प्रभारी सुबोध कुमार, मटिहानी कांग्रेस कमेटी के नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ब्रजेश कुमार प्रिंस,डंडारी प्रखंड अध्यख नीतीश कुमार,पूर्व जिला सचिव रणजीत कुमार मुखिया जी, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रामचंद्र सिंह,अल्पसंख्यक नेता मोहम्मद मतीन, कांग्रेस नेता मुरलीधर मुरारी जी, राजदेव सिंह,राजनीति सिंह,राम सोगारथ साह पिछड़ा सेल जिलाध्यक्ष गणेश कुमार ढोको, मोहित कुमार,कुशमेश कुमार,युवा कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल कुमार, उपाध्यक्ष विक्रम कुमार,मंडल अध्यक्ष अनिल राय,शाखा अध्यक्ष रिशु कुमार, कांग्रेस के प्रबुद्ध जनों राम सकल राय, शंभू राय, शिवकुमार संजय चौधरी, मिलन राय,जय प्रकाश साह, नरेश मल्लिक, पैक्स अध्यक्ष राहुल कुमार,युवा नेता गोपाल कुमार, पंकज कुमार, रिमझिम कुमार, घर-घर जाकर वर्तमान केंद्र सरकार की नाकामी,राहुल गाँधी के ऊपर ज्यादती के बहाने लोकतंत्र की हत्या, देश में नफरत का माहौल, जो व्यक्ति या संस्था केंद्र सरकार की अन्याय पूर्ण नीतियों के खिलाफ आवाज उठाता है,उसे सरकारी एजेंसियों की प्रताड़ना का शिकार बनाया जा रहा है। उपरोक्त बातों को बताया गया।
महंगाई,बेरोजगारी,धर्बाद,जातिवाद से त्राहिमाम जनता काँग्रेस अच्छी थी ऐसा बोल रही थी। कार्यक्रम के अंत में एक सभा को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य अभय कुमार सिंह सारजन ने कहा भारत जोड़ो यात्रा के तहत राहुल गांधी-खरगे साहब का संदेश घर-घर पहुंचाना हमारा परम कर्तव्य है।न्यायालय एवं जनता मालिक पर पूरा भरोसा है। प्रखंड अध्यक्ष रामानुज कुँवर ने कहा पूरे प्रखंड में घर-घर जाके जय सत्याग्रह,हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम हम सुचारू रूप से चलाते रहेंगे। हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम में लोगों का उत्साह देखते बना। लोगों ने भरपूर सहयोग किया।

Post a comment