शेखपुरा में मेडिकल जांच के आया कैदी पुलिस को चकमा दे कर हुआ फरार, अंतरजिला चोर गिरोह का है सदस्य
- by Manjesh Kumar
- 18-May-2026
- Views
शेखपुरा: बड़ी खबर शेखपुरा से है जहां मेडिकल चेकअप के लिए अस्पताल आया एक कैदी पुलिसकर्मियों को चकमा दे कर फरार हो गया। घटना के बाद पूरे जिले के पुलिस महकमे में हड़कंप मच गई। घटना के बाद बदमाश की दुबारा गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। बताया जा रहा है उक्त बदमाश अंतरजिला चोर गिरोह का सदस्य है जिसकी पुलिस को लंबे समय से तलाश थी। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रविवार की रात वाहन जांच के दौरान करंडे थाना की पुलिस ने अंतरजिला चोर गिरोह के सदस्य झारखंड के गिरिडीह जिलांतर्गत लोकाय थाना क्षेत्र बक्सी नीतीश कुमार को गिरफ्तार किया था।
सोमवार को बदमाश ने पेट में दर्द होने की शिकायत की जिसके बाद उसे सदर अस्पताल लाया गया। सदर अस्पताल में जब उसे बैठाया गया था तभी उसने कमर से रस्सी खोल लिया और अचानक भाग निकला। हालांकि पुलिसकर्मी भी उसे पकड़ने दौड़े लेकिन वह हाथ नहीं लगा। मेडिकल जांच के लिए साथ आये शराब मामले में गिरफ्तार आरोपी नरेश पासवान ने बताया कि सभी चार गिरफ्तार आरोपी को मेडिकल के लिए लाया गया था। सदर अस्पताल में सभी एक बेंच पर बैठे हुए थे। दो लोगों के हाथ में हाथकड़ी लगी थी जबकि गिरफ्तार नीतीश कुमार के कमर में हथकड़ी का रस्सी लगा था। बैठने के दौरान उसने धीरे-धीरे रस्सी सरकाया और भागने लगा तब मैने नरेश पासवान ने शोर मचाया। उसके बाद पुलिस और चौकीदार उसके पीछे भागे लेकिन तब तक वह पुलिसकर्मियों को झांसा देकर भागने में सफल हो गया।
इस बाबत एडिशनल एसपी डॉ राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस हिरासत से फरार हुए कैदी की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है। साथ ही इस घटना के संबंध में एक अलग से प्राथमिकी नगर थाना में उसके विरुद्ध दर्ज कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि इस घटना में लापरवाही बरतने और दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी। बताते चलें की गिरफ्तार बदमाश का भागने के दौरान सदर अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में उसका तस्वीर कैद हो गई। पुलिस अब उसकी तलाश में जुटी हुई है।
शेखपुरा से धीरज सिन्हा की रिपोर्ट


Post a comment