कटिहार : सरपंच के रोजेदार पुत्र के साथ मारपीट कर घायल छिनतई का मामला सेमापुर थाना पहुंचा . घायल को किया सदर रेफर में हो रहा उपचार .
- by Raushan Pratyek Media
- 19-Mar-2026
- Views
बरारी कटिहार से नीलम कौर की रिपोर्ट
कटिहार जिला के बरारी प्रखंड अन्तर्गत सेमापुर ओपी थानान्तर्गत मोहनाचांदपुर पंचायत के सरपंच मो० ईरशाद अलि के 16 वर्षीय पुत्र अय्याज के साथ जबस मारपीट कर घायल करने एवं रंगदारी कर मोबाईल व रुपया छिनने का मामला सेमापुर थाना में लिखित आवेदन सरपंच ने देकर कानूनी की अपील की . आवेदन में बताया गया कि सरपंच पुत्र जो मैट्रिक की परीक्षा दिया है वह खेत पर ट्रेक्टर से खाना पहुंचाने जा रहा था कि ट्रेक्टर से धूल कन उड़ने से कुंडी घाट सड़क मे रौशन कुमार , मोनू कुमार सहित तीन लोगों ने गाड़ी रोककर गाड़ी नही चलाने को कहा इसका विरोध करने पर तीनो ने जबरन रोजेदार पुत्र के साथ जमकर मारपीट कर घायल कर दिया . मोबाइल एवं रूपया भी छिन लिया . ग्रामीणों के सहयोग से सरपंच पुत्र को बरारी सीएचसी में लाया गया जहाँ डाक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल कटिहार रेफर किया . डाक्टर ने बताया मरीज रोजा में था शरीर में काफी चोट है . सरपंच ने सेमापुर थानाध्यक्ष को आवेदन देकर कार्रवाई की अपील की . थानाध्यक्ष रामशंकर ने बताया कि आवेदन प्राप्त है पुलिस कार्रवाई में जुटी है . ग्रामीणों ने घटना की निंदा की . कहा पुलिस मौके पर नही पहुंची है .


Post a comment