

कटिहार : बरारी चन्द्रमोहन सिंह दूसरी बार बने जिला जदयु महासचिव ,कार्यकर्ताओं में हर्ष
- by Raushan Pratyek Media
- 13-Jun-2023
- Views
बरारी कटिहार से नीली कौर की रिपोर्ट
कटिहार जिला के बरारी प्रखंड के कद्दावर नेता चन्द्रमोहन सिंह को लगातार दूसरी वार जदयु जिला महासचिव मनोनयन पर कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है. मनोनित जिला महासचिव चन्द्रमोहन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, प्रदेश जदयु अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, जिलाध्यक्ष समीम इकबाल के प्रति आभार जताते हुए संगठन को धारदार बनाने का संकल्प दोहराया. जिला महासचिव मनोनय पर प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुशवाहा, मुन्ना अंसारी,जिप सदस्य गुणसागर पासवान, विधायक प्रतिनिधि राजीव चौधरी, जयप्रकाश सिंह, संजय चौधरी, तारकेश्वर भारती, युवा जदयु अध्यक्ष अमीत कुमार चौधरी, पवन कुमार सिंह, उपेन्द्र महतो, मनोज मंडल सहित जदयु नेता एवं कार्यकर्ता ने चन्द्रमोहन सिंह को जिला महासचिव बनाये जाने पर जदयु प्रदेश नेतृत्व एवं जिला को साधुवाद दिया.

Post a comment