कटिहार : महाशिव रात्री को लेकर भक्तिभाव में डूबा बरारी . शिव की बारात मै निकाली गई भव्य झांकिया. प्रशासन की मौजूदगी बनी रही .

बरारी कटिहार से नीलम कौर की रिपोर्ट

कटिहार जिला के बरारी प्रखंड अन्तर्गत देवों के देव महादेव की पूजा अर्चना को सुबह से ही मंदिरों शिवालय में श्रद्धालुओं की भीड़ बेलपत्र जलाभिषेक को उमड़ती रही . मनोकामना सिद्ध काली मंदिर काढागोला से  शिव आराधना के साथ संध्या में भव्य शिव बारात कई आकर्षक झाँकी एव जंगल झाड़ के साथ प्रशासन की चौकसी के बीच निकाल गई जो शहीद भगत सिंह चौक , वीर कुँवर सिंह चौक ,बरारी हाट , जयसवाल , माड़वाड़ी , पंजाबी मोहल्ला जयजवान चौक होकर डाक बंगला चौराहा गाँधीग्राम , मोगलाहा , उमवि बारीनगर रामजानकी मंदिर , गुरुद्वारा होकर  गोला स्टेशन शिव मंदिर मै पहुंची जहाँ शिव बाराती का जमकर मक्त जनो ने स्वागत किया . क्षेत्र में शिवरात्री की आराधना में लगे रहे श्रद्धालु . जबकि शिव बारात के दौरान प्रशासन की चौकसी बनी रही .

  

Related Articles

Post a comment