कटिहार : 20 फरवरी को जदयु प्रखंड अध्यक्ष पद का गाँधी भवन में होगा चुनाव - चुनाव प्रभारी अरुण चौधरी

बरारी कटिहार से नीलम कौर की रिपोर्ट

कटिहार जिला के श्रीगाँधी स्मृति भवन में  प्रदेश जदयु नेतृत्व के निदेश के आलोक में प्रखंड जदयु चुनाव प्रभारी अरुण कुमार चौधरी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाह के निदेश पर बरारी प्रखंड जदयु अध्यक्ष पद हेतु 20 फरवरी दिन शुक्रवार को दिन के ग्यारह बजे से श्री गाँधी स्मृति भवन गुरुबाजार के बैठक प्रशाल में चुनाव कराया जाना है . प्रखंड स्तर के सभी जदयु क्रियाशील सदस्यों को निर्धारित समय पर चुनाव स्थल गाँधी स्मृति भवन गुरुबाजार में पहुंचकर चुनाव प्रक्रिया में संवैधानिक तौर पर भाग लेना है . जदयु चुनाव प्रभारी चौधरी ने बताया कि शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव सम्पन्न कराने को लेकर सारी तैयारी कर ली गई है . प्रखंड के जदयु क्रियाशील सदस्य निर्धारित समय पर पहुंचने की अपील की . संगठनात्मक मजबूती को लेकर समयानुसार प्रदेश जदयु कार्यालय के दिशा निदेश पर प्रखंड जदयु अध्यक्ष पद का  चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाने की अपील की . वर्तमान प्रखंड जदयु अध्यक्ष मनोज कुशवाहा ने भी सभी से प्रखंड चुनाव प्रभारी के निदेशानुसार 20 फरवरी को गाँधी स्मृति भवन गुरुबाजार में आने की बात कही .

  

Related Articles

Post a comment