कटिहार : शांति समिति की बैठक में होली की धमक . होली में हुडदगगी से सख्ती से निपटा जायेगा

बरारी कटिहार से नीलम कौर की रिपोर्ट


कटिहार जिला के बरारी  प्रखंड अन्तर्गत बरारी थाना परिसर में थानाध्यक्ष सुमेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित शांति समिति की बैठक मे रमजान के बीच होली का त्योहार को लेकर व्यापक रूप से चर्चा की गई . थानाध्यक्ष ने स्पष्ट कहा अपने अपने घरो के बच्चों को युवा को किसी भी प्रकार की हुडदंग या बाईक रफतार दिखाना , जबरन किसी को रंग देना महंगा पड़ सकता है . होली का त्योहार सौहार्द एवं भाईचारगी का मिशाल रहा है . किसी भी प्रकार का गलत फोटो या मैसेज डालने पर सख्त कार्रवाई की जायेगी . शांति समिति की बैठक में बीपीआरओ बह बीईओ राजकुमार सिंह ,भाजपा नेता गौरीशंकर चौधरी , नेत्री अर्चना सिंह , उप प्रमुख प्रतिनिधि अमरेन्द्र सिंह संजू. भाजपा नेता राजीव भारती , सरपंच राजेश कुमार सिंह , अभीत कुमार यादव , मुखिया राजकुमार यादव , रविन्द्र प्रसाद चौधरी , संजय यादव , अंकित अग्रवाल , छोटू भारती , लोजपा नेता परविंदर सिंह बोबी सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे .

  

Related Articles

Post a comment