कटिहार : खांटू श्याम निशान शोभायात्रा फागुन मास में रंगो संग पैदल यात्रा सेमापुर से कटिहार श्याम मंदिर को निकली .
- by Raushan Pratyek Media
- 01-Mar-2026
- Views
बरारी कटिहार से नीलम कौर की रिपोर्ट
कटिहार जिला के बरारी प्रखंड अन्तर्गत सेमापुर बाजार स्थित दुर्गा मंदिर के प्रांगण से फागुन माह में मनायी जाने वाली दो दिवसीय खाटु श्याम महोत्सव के दुसरे दिन शुक्रवार को 67 महिला पुरुष भक्तजन हाथ में निशान लिए सेमापुर बाजार से कटिहार खांटू श्याम मंदिर बड़ा बाजार करीब 15 किलोमीटर पैदल शोभा यात्रा निकाली गई जो देर शाम कटिहार पहुंचकर खाटु श्याम मंदिर में आराधना की जायेगी . भव्य निशान शोभायात्रा सजे रथ पर बाबा खांटू श्याम की सजी रथ के पीछे हाथ मै निशान लिये श्रद्धालु फागुन की महा काया के रंगो से सराबोर होते हुए चलते रहे . भक्तगण भक्तीगीतों के साथ झूमते नजर आये . निशान यात्रा में सेमापुर ,भागलपुर ,गेड़ाबाड़ी ,काढ़ागोला, कटिहार से आये भक्तों ने भी शामिल होकर भव्यता बढ़ाया . निशान शोभायात्रा में सेमापुर श्याम भक्त परिवार- नीलू बंसल,अजय सिंह ,अनुज अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, पंकज चिरानीयां , अमर अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल ,नारायण टीवड़ेवाल,जितेश शर्मा ,शोले जायसवाल ,अंकित बंसल, अंशु अग्रवाल ,नवीन बंसल ,रोनित ,आर्यन जायसवाल , मनोज गुप्ता,रंजीत कुशवाहा नेहा सिंह,स्वाती गुप्ता , पूजा ,प्रिया बंसल , सत्यम जयसवाल , नीतू कुमारी,रौशनी अग्रवाल,शारदा , पूजा केडिया आदि निशान यात्रा को सफल बनाने में लगे रहे .


Post a comment