कटिहार में घर में संदिग्ध हालत में मिली विवाहित की लाश, मायके वाले ने कहा '5 लाख रुपए के लिए...'
- by Manjesh Kumar
- 24-May-2026
- Views
कटिहार: कटिहार के आजमनगर थाना क्षेत्र के रामपुर नयाटोली गांव में 21 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध स्थिति में शव बरामद होने के बाद सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई। बताया जा रहा है कि नवविवाहिता की शादी 6 महीने पहले ही हुई थी। घटना को लेकर शमशेरपुर गांव निवासी जितेंद्र सिंह ने बताया कि 6 महीने पहले ही उन्होंने अपनी बेटी की शादी रामपुर नया टोल निवासी मिथुन सिंह के साथ की थी।
मृतिका के परिजनों ने बताया कि शादी के समय दहेज के रूप में 15 लाख रूपये की साथ लाखों रुपए के सामान दिए थे जबकि पांच लाख रूपये और देने थे। शादी के बाद से ही ससुराल के लोगों ने पांच लाख रुपए की मांग करनी शुरू कर दी और नहीं देने पर मेरी बेटी को प्रताड़ित भी करते थे। उन्होंने बताया कि रुपए नहीं देने के कारण ही ससुराल के लोगों ने मेरी बेटी की पीट पीट कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि विवाहिता की मौत के बाद उसके ससुराल के सभी लोग फरार हैं।
घटना की सूचना मिलने पर आजमनगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसआई सत्यम कुमार सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में मौत की वजह फंदे से लटकता प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। पुलिस फरार आरोपितों की तलाश में जुटी हुई है।


Post a comment