कटिहार : पंचायत उपचुनाव का नामांकन हुआ संपन्न।

कटिहार /मनसाही से प्रत्येक न्यूज के लिए सोनी कुमारी की रिपोर्ट। 


 दस में नौ प्रत्यासी ने किया नामांकन। 

                                                                                           

कटिहार जिले के मनसाही प्रखंड क्षेत्र में दो सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव को लेकर प्रखंड मुख्यालय के निर्वाचन कार्यालय में अभ्यर्थियों ने अपना पर्चा दाखिल किया। इस क्रम में अंतिम दिन साहेबनगर पंचायत से सरपंच पद के लिए सफिया ,गुलशन आरा, आईशा खातून,सावित्री देवी,शबाना खातून ने अपना अपना पर्चा दाखिल किया। वहीं मरंगी पंचायत के वार्ड संख्या 12 के लिए वार्ड सदस्य पद के लिए अभ्यर्थी देव नारायण पासवान व मंजू देवी ने नमांकन किया। प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी प्रिया कुमारी ने बताया कि मनसाही प्रखंड में पंचायत उपचुनाव के दो पद के लिए कुल दस लोगों ने एनआर कटाया था। जिसमे 9 लोगों ने अपना अपना नामांकन का पर्चा दाखिल किया।  बता दे अगामी 25 मई को चुनाव होना है।

  

Related Articles

Post a comment