

कटिहार : वर्ष 2021 में गायब लड़का को पुलिस बरामद किया।
- by Raushan Pratyek Media
- 08-Aug-2023
- Views
कटिहार/ मनसाही से प्रत्येक न्यूज के लिए सोनी कुमारी की रिपोर्ट।
कटिहार जिले के मनसाही थाना क्षेत्र के बड़ी बथना गांव से वर्ष 2021 में गायब हुए एक नाबालिक लड़के को मनसाही पुलिस ने बरामद करने में सफलता पाई है। एस आई राधा प्रसाद यादव ने नाबालिक लड़के को शरीफगंज से बरामद कर कोर्ट में पेश किया । इसके बाद उनके पिता को सौंप दिया गया। पुत्र के बरामद होने पर माता पिता एवं परिवार में काफी खुशी देखी गई। बताया जाता है कि पढ़ाई को लेकर पिता के डाटने पर पुत्र भाग कर दिल्ली चला गया था। और वहां से फिर पंजाब चला गया था। दो साल तक भटकने एवं उनकी लगातार हो रहे तलाश के बाद वह वापस घर लौटने के क्रम में मनसाही पुलिस ने शरीफगंज से नाबालिक लड़के को बरामद कर कोर्ट में पेश किया इसके बाद लड़के को उनके माता-पिता को सौंप दिया गया।

Post a comment