.jpg)

कटिहार : प्रियंका कुमारी बनी जदयू प्रखंड अध्यक्ष महिला होंगी संगठित .
- by Raushan Pratyek Media
- 08-Jan-2024
- Views
बरारी कटिहार से नीलम कौर की रिपोर्ट
कटिहार जिला के बरारी प्रखंड को मिला जदयू महिला अध्यक्ष .जिला जदयू महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष आशा सुमन के व्दारा बरारी जदयु महिला प्रकोष्ठ प्रखंड अध्यक्ष पद पर बरैटा पंचायत के वरिष्ठ समाजसेवी सह पूर्व मुखिया स्मृतिशेष डॉ चंद्रिका प्रसाद गुप्ता की ज्येष्ठ पुत्र वधु प्रियंका कुमारी को मनोनित किये जाने पर समर्थकों एवं शुभचिंतको में हर्ष व्याप्त है . बरैटा पंचायत के पूर्व मुखिया सह जदयु नेता मो० प्रवेज आलम ने प्रियंका कुमारी के प्रखंड अध्यक्ष मनोनय पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार , प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, जिलाध्यक्ष शमीम इकबाल , जिला महिला अध्यक्ष आशा सुमन को साधुवाद दिया . विधायक प्रतिनिधि राजीव चौधरी , जदयु अध्यक्ष मनोज कुशवाहा, अरविंद भगत, जिला महासचिव चन्द्रमोहन सिंह , युवा नेता जयप्रकाश सिंह , एस . के . गुप्ता, प्रभुदयाल सिंह, मुन्ना अंसारी , पूर्व जदयु अध्यक्ष अरुण कुमार चौधरी ,मुखिया प्रतिनिधि सह जदयु महासचिव राजीव कुमार भारती , धीरेद्र पोदार . रवि कुमार सहित जदयु कार्यकर्ताओं ने प्रियंका कुमारी के अध्यक्ष बनने पर महिला संगठन को मजबूती के साथ आगे बढ़ाने की उम्मीद जताया . वहीं अध्यक्ष प्रियंका ने संगठन नेतृत्व का आभार जताया.

Post a comment