

कटिहार : बरारी के राजेश जायसवाल बने कलवार समाज के प्रखंड अध्यक्ष हर्ष
- by Raushan Pratyek Media
- 03-Oct-2023
- Views
बरारी कटिहार से नीलम कौर की रिपोर्ट
कटिहार जिला कलवार समाज सेवा समिति ने संगठन का किया विस्तार. बरारी प्रखंड के युवा समाजसेवी राजेश जायसवाल को कलवार समाज सेवा समिति प्रधान कार्यालय के अध्यक्ष राजीव कुमार जयसवाल एवं पूर्व विधायक विभाषचन्द्र चौधरी ने समारोह में नव मनोनित बरारी प्रखंड अध्यक्ष राजेश जयसवाल गुरूबाजार को सम्मान पूर्वक प्रमाण पत्र देकर संगठन कार्य को मजबूती प्रदान करने के साथ शुभकामना दी. नव मनोनित प्रखंड अध्यक्ष ने मनोनय पर अध्यक्ष राजीव कुमार जयसवाल , पूर्व विधायक विभाषचन्द्र चौधरी, उपाध्यक्ष डॉ दिलीप कुमार चौधरी,महासचिव अमीत कुमार प्रवीण,कोषाध्यक्ष संजय कुमार चौधरी, संगठन मंत्री रंजीत कुमार जयसवाल को साधुवाद दिया. वहीं नवीन कुमार चौधरी, नीरज चौधरी, शांति जयसवाल, संतोष भगत, अरविंद चौधरी, मुन्ना चौधरी, राजेश चौधरी, रवि कुमार चौधरी, संजीव चौधरी आदि ने कलवार समाज सेवा संस्था का प्रखंड अध्यक्ष बनने पर राजेश जायसवाल को बधाई दी.

Post a comment