कटिहार : बरारी के राजकिशोर बने लोजपा (रा ) एससी एसटी जिलाध्यक्ष मनोनित

बरारी कटिहार से नीलम कौर की रिपोर्ट

कटिहार जिला के बरारी प्रखंड वासी युवा समाजसेवी राजकिशोर पासवान को लोक जनशक्ति पार्टी (रा ) पटना  कृष्णापुरी पार्टी कार्यालय में परशुराम पासवान की अध्यक्षता में आयोजित सादे समारोह में  राजकिशोर पासवान बरारी  को कटिहार जिला एससी एसटी प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया. जिलाध्यक्ष मनोनय में लोजपा के  वरिष्ठ नेता प्रदेश उपाध्यक्ष कपिलदेव पासवान , संगठन मंत्री पियुष कुमार पासवान ,  प्रदेश महासचिव संजय पासवान ,  कटिहार जिला प्रभारी प्रेम कुमार पासवान ने बधाई दी . जिलाध्यक्ष मनोनय पर राजकिशोर पासवान ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान , प्रदेश अध्यक्ष परशुराम पासवान को साधुवाद देते हुए बताया कि संगठन कार्य को धारदार बनाने के साथ कार्यकर्ता को संगठित कर राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के हाथ को मजबूत करना एक मात्र लक्ष्य होगा .

  

Related Articles

Post a comment