कटिहार : तहि प्रकाश हमारा भयो पटना शहर विखै भय लयो से गूंजा बरारी
- by Raushan Pratyek Media
- 06-Jan-2026
- Views
बरारी कटिहार से नीलम कौर की रिपोर्ट
कटिहार जिला के बरारी प्रखंड अन्तर्गत दक्षिणी भण्डारतल पंचायत के श्रीगुरु सिंह सभा गुरूद्वारा उचला में खालसा पंथ के दशमेश पिता साहिब श्रीगुरु गोविंद सिंह जी महाराज की 359 वां प्रकाश उत्सव पर टीन दिवसीय गुरुग्रंथ साहिब जी महाराज की अखंड पाठ की समाप्ति सोमवार दिन के दस बजे हुई . उपरांत गुरूद्वारा परिसर में बने पंडाल में गुरुग्रंथ साहिब की हजुरी में दीवान सजाया गया . उत्तर प्रदेश कानपुर से आये राजी जत्था भाई सुबेग सिंह जी ने बसंत राग वाणी का श्रवण कराया . तहीं प्रकाश हमारा भयो पटना शहर विखै भव लयो . मितर प्यारे नू हाल मुरीदा दा कहना गुरुवाणी से संगतो को निहाल किया . संगतो को गुरु की जीवनी एवं शहादत से गुरू रूप साध संगतों को आत्मसात कराते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का उपदेश दिया . स्थानीय ज्ञानी मलकित सिंह ने भी गुरुवाणी का मधुर गायन कर संगतों को निहाल किया . समस्तीपुर की रूपा चौधरी ने भी संगतो को शब्द गायन कर श्रवण कराया . प्रकाश उत्सव में पूर्व केन्द्रिय राज्य मंत्री निखिल कुमार चौधरी , कांग्रेस नेत्री संयोगिता सिंह एवं सभी गुरुद्वारा के प्रधान ने शीश नवाकर आशीष लिया. तीन दिवसीय प्रकाश उत्सव पहुंचे अतिथि का गुरु मर्यादा अनुसार प्रधान सरदार गुरुदयाल सिंह ने शिरोपा देकर सम्मानित किया . श्रीगुरु गोविंद सिंह जी महाराज की तीन दिवसीय प्रकाश गुरुपर्व मौके पर डाँ प्रो० हरपाल कौर , प्रधान रंजीत सिंह , अमरजीत सिंह , धनेश्वर सिंह , अमरजीत सिंह , दर्पण सिंह , जसवीर सिंह , निर्मल अद्वैत आश्रम के दिनेश प्रसाद मेहता , पूर्व उप प्रमुख अमरेन्द्र सिंह संजू , उपप्रमुख रैनी कौर , पूर्व प्रमुख नीलम कौर ने भी गुरु की खुशिया प्राप्त की . गुरुद्वारा के हेडग्रंथी भाई तजिन्दरपाल सिंह ने श्रीगुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष विश्व कल्याण के लिए अरदास किया . गुरु का कढ़ाह प्रसाद एवं गुरू का लंगर अटूट बरताया गया . तीन दिवसीय गुरुपर्व को सफल बनाने में गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटि के प्रधान गुरूदयाल सिंह , गुरेन्द्रपाल सिंह , सिमरनजीत सिंह , मान सिंह , सरपंच अरजुन सिंह , लखवीर सिंह , हुकुम सिंह , जसपाल सिंह , भगत सिंह सहित संगतो ने अपना योगदान दिया . कार्यक्रम का संचालन सरदार अरजन सिंह ने किया . श्रद्धा भाव के साथ गुरुपर्व सम्पन्न हुआ .


Post a comment