मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण योजना के तहत एक माह का कुकरी प्रशिक्षण संपन्न, 30 प्रशिक्षार्थियों को मिले प्रमाण पत्र

सुल्तानपुर (उप्र): उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा जिला पंचायत परिसर स्थित खाद्य प्रसंस्करण विभाग में मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण योजना के अंतर्गत 16 सितम्बर से 15 अक्टूबर तक चल रहे एक माह के कुकरी प्रशिक्षण कार्यक्रम का बुधवार को समापन हो गया। प्रशिक्षण में कुल 30 महिला एवं पुरुष प्रशिक्षार्थियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रतिभागियों को पाक कला से संबंधित सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक जानकारी देना और उन्हें विभिन्न प्रकार के व्यंजन तैयार करने की विधियों से परिचित कराना था। प्रशिक्षकों द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार व्यंजनों की विधि, सामग्री के उचित उपयोग और भोजन बनाने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। प्रायोगिक सत्रों के माध्यम से प्रशिक्षार्थियों ने स्वयं व्यंजन बनाकर अभ्यास भी किया।

मुख्य प्रवक्ता के रूप में दुर्गा प्रसाद वर्मा, सागर प्रसाद वर्मा, यू के कोविद, शेखर प्रताप वर्मा एवं कस अयोध्या का योगदान सराहनीय रहा। वहीं प्रशिक्षण सत्र 2026-27 के तहत डीआरपी शशिधर दूबे ने प्रोजेक्ट पत्रावलियों और बैंकिंग ऋण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की, जो स्वरोजगार के लिए उपयोगी साबित होगी। समापन अवसर पर जिला उद्यान कार्यालय के सहायक उद्यान निरीक्षक राजन प्रसाद सिंह ने सभी प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। अंत में प्रशिक्षण प्रभारी अलगूराम ने सभी प्रशिक्षकों, अतिथियों और प्रशिक्षार्थियों का आभार व्यक्त किया।

  

Related Articles

Post a comment