कुर्बानी के लिए हथियार उठाते ही गिरा और हो गई मौत, एक वर्ष पहले इसी तरह से पत्नी की भी...
- by Manjesh Kumar
- 28-May-2026
- Views
गोपालगंज: गोपालगंज से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां बकरीद की खुशी कुर्बानी से पहले ही मातम में बदल गई। कुर्बानी के लिए जिस व्यक्ति को लोगों ने बुलाया था, हथियार उठाते ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके ने चर्चा का विषय बन गया। कुर्बानी देने आए व्यक्ति की मौत के साथ ही एक वर्ष पहले उसकी पत्नी की मौत की चर्चा भी अचानक शुरू हो गई। मामला गोपालगंज के थावे थाना क्षेत्र के मीरअलीपुर गांव की है जहां बकरीद की कुर्बानी देने के लिए लोगों ने बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के दिघवा दुबौली गांव से रबजान मियां को बुलाया था।
कुर्बानी की तैयारी के बाद उन्होंने जैसे ही हथियार उठाया अचानक सीने में तेज दर्द की वजह से गिर गए और उनकी मौत हो गई। हालांकि उनके गिरते ही लोगों ने आनन फानन में अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। आशंका जताई जा रही है कि उनकी मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है। कुर्बानी से पहले मौत की वजह से खुशी का माहौल मातम में बदल गया। वहीं लोगों में ठीक एक वर्ष पहले उसी जगह पर हुई उनकी पत्नी की मौत की चर्चा भी लोगों ने शुरू कर दी। लोगों ने बताया कि एक वर्ष पहले इसी जगह पर रबजान की पत्नी की मौत भी कुर्बानी से पहले हार्ट अटैक की वजह से हो गई थी।


Post a comment