मधुबनी(बिहार)-अति पिछड़ा अनुसूचित जाति जनजाति संयुक्त मोर्चा द्वारा मनाया गया भारतरत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती






अति पिछड़ा अनुसूचित जाति जनजाति संयुक्त मोर्चा  मधुबनी द्वारा स्थान- नगर भवन में भारतरत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का 132 वां जयंती समारोह बाबासाहेब के तैल चित्र पर फूल माला अर्पित कर धूमधाम से मनाया गया।कार्यक्रम में जिले भर से सैकड़ों लोग उपस्थित रहे!सभा की अध्यक्षता गणेश मंडल ने किया वहीं मंच संचालन लाल बच्चन राम एवं विजय पासवान ने संयुक्त रूप से किया। वक्ताओं ने कार्यक्रम मे बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जीवनी एवं संविधान रचयिता का विस्तृत रूप से  व्याख्या किया उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया!समारोह मे कई तरह का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजन किया गया। सभा को विनोद कुमार पूर्व एसडीएम,दिलीप राम, रामचन्द्र शर्मा,राजेंद्र प्रसाद, अताउल रहमान अंसारी, अशोक चौधरी, सीताराम रविदास, प्रदीप राम, इंद्र कुमार, जटाधार पासवान, महेश चौधरी, श्री चंद्र सदाय, अजीत पासवान, प्रेम कुमार मेहरा, डॉक्टर बालेश्वर पासवान (अधिवक्ता),  विंदे पासवान, नरेंद्र मंडल, रामचंद्र मंडल, पूनम सहनी,  राजो देवी, जिब्छी देवी समेत कई अन्य नेताओं ने संबोधित किया।

  

Related Articles

Post a comment