मधुबनी(बिहार)-घर सें लाखों की लूट की घटना को डकैतों ने दिया अंजाम,पुलिस कर रहीं जांच-पड़ताल

मधुबनी के जयनगर में देवधा थाना क्षेत्र के धमियापट्टी गांव में बीती रात नकाबपोश हथियारबंद डकैतों ने डाकाजनी की घटना को अंजाम देकर घर में रखे लाखों रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया है। घटना की सूचना मिलते ही जयनगर एसडीपीओ, सर्किल इंस्पेक्टर एवं देवधा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। तब तक डकैतों ने डाकाजनी की घटना को अंजाम देकर फरार होने में सफल रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार देवधा थाना क्षेत्र के धमियापट्टी गांव करीब डेढ़ दर्जन की संख्या में हथियारबंद डकैतों ने  शरत कुमार ठाकुर के आवास के मुख्य गेट पर आवाज दिया। गृहस्वामी की पत्नी मंजू देवी ने अपने पति को इसकी जानकारी दी। गृहस्वामी ने डकैतों की संख्या अधिक देखते हुए मकान का दिवार फांद कर फरार हो गया। तब तक हथियारबंद डकैतों ने घर में प्रवेश कर गृहस्वामी शरत कुमार ठाकुर की पत्नी मंजू देवी को पिस्तौल के नोक पर घर में रखे आलमीरा का चाभी मांगा। गृहनी के द्वारा चाभी सौप दिया गया। डकैतों ने गृहनी को एक कमरे में बंद कर दिया और डाकाजनी की घटना को अंजाम दिया। करीब एक घंटे तक चली डाकाजनी की घटना के बीच ग्रामीण एकत्रित हुए। लेकिन डकैतों के द्वारा जहां तहां पांच बम फोरे गए एवं ग्रामीणों में दहशत का माहौल पैदा करने के लिए फायरिंग भी किया। डकैतों ने गृहस्वामी के चार कमरों में सामानों की तलाशी ली गोदरेज का ताला तोड़ कर नगद आभुषण समेत करीब दस लाख रुपये की लूट की हैं। डकैतों ने गृहस्वामी के बङे भाई पूर्व सरपंच सुभाष ठाकुर के घर में भी लूटपाट मचाया। घंटों चली लूटपाट के घटना के बीच जयनगर एसडीपीओ विप्लव कुमार व देवधा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। डकैतों को पुलिस के आने की सूचना पर जहां तहां बम फेंक कर दहशत फैलाया फरार होने में सफल रहा। ग्रामीणों की मांने तो पुलिस के सामने डकैत भाग रहा था और पुलिस उसे पकड़ने में असफल रही है।

  

Related Articles

Post a comment