मधुबनी(बिहार)-भारत जोड़ों यात्रा को सफल बनानें को लेकर जिला युवा कांग्रेस की अहम बैठक

मधुबनी के जिला कांग्रेस कार्यालय में शाहिद हुसैन अध्यक्ष जिला युवा कांग्रेस,मधुबनी की अध्यक्षता में हुई। जिसमे भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने हेतु आम लोगों के साथ खासकर युवा वर्ग को विशेष तौर पर आवाहन किया गया! 

शाहिद ने युवाओं को संबोधित करते हुवे कहा कि कोई भी क्रांति बैगेर युवा के सफ़ल नही होता है। युवा जब अंगड़ाई लेता है तो बड़े बड़े सूरमाओं का तख्त बदल कर रख देता है।इसलिए मैं इस बैठक के माध्यम से जिले के आमलोगों किसानों मजदूरों युवाओं एवं महागठबंधन के साथियों से अपील करता हूँ कि 22 एवं 23 जनवरी 2023 को शुरू होने वाले भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाएं एवं इसमें अधिक सें अधिक भागीदारी सुनिश्चित करें!मौके रूपन झा ने कहा कि अधिक से अधिक इसमें लोगों भाग लेंगे इसके लिए हमलोग खास तैयारी कर रहे हैं!मौके पर गोविन्द झा बेनीपट्टी विधानसभा,फैजी आर्यन मधुबनी विधानसभा अध्यक्ष,अजित कुमार मिश्र फुलपरास विधानसभा अध्यक्ष, नेहाल शेख खजौली विधानसभा अध्यक्ष, नलनी रंजन झा,मोहम्मद अमानुल्लाह खान ,तवरेज आलम प्रदेश महासचिव समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे!

  

Related Articles

Post a comment