मधुबनी(बिहार)-जीवन के हर संशय का समाधान श्रीराम कथा करती हैं : महंथ

मधुबनी में हरलाखी प्रखंड के कौआहा में श्री राम कथा का आयोजन, महंथ राम स्तन दास के नेतृत्व में किया गया कौआहा बेनीपट्टी रोड स्थित राम जानकी मंदिर में चल रही श्रीराम कथा के तीसरे दिन कथावाचक रिथिदेवा चार्ज महाराज ने रामचरित मानस सुनने और इसमें बताए मार्ग का अनुसरण करने का महत्व बताया। कथावाचक ने कहा कि जीवन के हर संशय का समाधान श्रीराम कथा करती है। रामचरित मानस में नौ दिन में नौ प्रश्न हैं। निर्गुण ब्रह्म सगुण कैसे हो गया, राम जन्म का कारण क्या है। प्रभु के बाल्यकाल की लीला, विवाह लीला, वनगमन लीला और राक्षसों के मारने का प्रयोजन की बातें बताई जा रहीं हैं!कथा रोजाना 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक चलेगी!इस मौके पर राम कुमार राउत पूर्व सरपंच, सूर्य नारायण ठाकुर, रामवृक्ष राउत, परमेश्वर सिंह, राधे श्याम ठाकुर एवं अन्य कार्यक्रम को सफल बनाने में महती भूमिका निभा रहे हैं!

  

Related Articles

Post a comment