

मधुबनी-विश्व मानवाधिकार सुरक्षा संगठन (भारत) के द्बारा जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण
- by Raushan Pratyek Media
- 29-Dec-2023
- Views
ठंड से मिली राहत,चेहरे पर दिखी खुशी
किशोर कुमार ब्यूरो
विश्व मानवाधिकार सुरक्षा संगठन भारत के मधुबनी जिलाध्यक्ष डॉक्टर अंजना मिश्रा के द्बारा ठंड से कंपकंपाती इस मौसम मे जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया!इसके साथ उन्होंने इन्हें अपने हाथों से भोजन परोस कर खाना भी खिलाया!कंबल पाकर जरूरतमंदों के बीच खुशी की लहर देखी गई!इस मौके पर संगठन के कार्यों से प्रभावित होकर कई लोगो ने सदस्यता भी ग्रहण किया आपको बता दे की सामाजिक कार्यों में अहम योगदान के लिए चर्चित कई सम्मान से सम्मानित डॉक्टर अंजना मिश्रा को विश्व मानवाधिकार सुरक्षा संगठन (भारत) ने मधुबनी जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया हैं!डॉ.अंजना मिश्रा को विश्व मानवाधिकार संरक्षण आयोग के मूल्यांकन बोर्ड द्वारा प्रतिष्ठित मानद डॉक्टरेट की उपाधि और प्रतिष्ठित भारत गौरव श्री सम्मान पुरस्कार से सम्मानित किया गया हैं!यह सम्मान सामाजिक कार्य के क्षेत्र में उनके असाधारण योगदान को रेखांकित करता है।

Post a comment