मधुबनी-सखी बहिनपा मैथिलानी समूह द्वारा असहायों के बीच ऊनी शॉल का वितरण,ठंड सें मिली राहत




किशोर कुमार ब्यूरो 

मधुबनी जिला इन दिनों शीतलहर की चपेट में हैं!यहाँ कड़ाके की ठंड पड़ रहीं हैं!कंपकंपाती इस भीषण ठंड में लोगो का जीवन अस्तव्यस्त हो गया हैं!खासकर गरीब-गुरबा एवं असहायों का जीना मुहाल हो गया हैं!भीषण शीतलहर को देखते हूए गरीब-गुरबा एवं असहायों की मदद करने के लिए सखी बहिनपा मैथीलानी समूह की महिला सदस्य आगे आई हैं!इस समूह के द्वारा नगर निगम क्षेत्र के भच्छी में स्थित महाराजी पोखरा घाट के पास बने मंदिर परिसर में बडी़ संख्या में आई महिलाओं के बीच ऊनी शॉल का वितरण किया गया!ऊनी शॉल पाकर महिलाओ में खुशी देखी गई!उनलोगों ने बताया की शॉल काफी गर्म हैं,ठंड सें काफी राहत मिली हैं!इसके लिए महिलाओ ने सखी बहिनपा मैथिलानी समूह की सखियाँ का आभार जताया एवं इसके लिए उन्हें धन्यवाद दिया!आपको बता दे की सखी बहिनपा मैथिलानी समूह काफी पुरानी संस्था हैं!कोरोना काल में भी इस संस्था के द्वारा असहायों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया था!जिसका जिले में कई लोगो द्वारा सराहना किया गया!इस समूह में देश और विदेश की कई महिला सदस्य जुड़ी हुई हैं!यह समूह लगातार समाजोपयोगी कार्यों में अपनी महती भूमिका निभाती आ रहीं हैं!इस समूह देश एवं विदेश में जागरूकता के लिए लगातार बड़े आयोजन करती रहती हैं!मौके पर मौजूद सखी बहिनपा मैथिलानी समूह की संयोजिका छाया मिश्रा ने बताया की हमारी सखियों ने आपसी सहयोग से इस नेक काम मे पूर्ण सहयोग किया!इस समूह की सदस्य बिना किसी चंदा एवं सरकारी सहयोग के बैगैर आपसी सहयोग सें लोगो का मदद करने का काम करती हैं!बेटी की शादी में असमर्थ असहाय अभिभावक की मदद भी संस्था के द्वारा की जाती हैं!इस अवसर पर संस्था की सदस्य,रागिनी मिश्रा,वंदना झा-1,गीता झा,राधा कुमारी,रजनी झा,वंदना झा-भच्छी,सुभाषिनी झा,मालती मिश्रा,सीमा झा,पिंकी ठाकुर,ज्योति झा,रीना सर्राफ,आरती झा के साथ अन्य मौजूद रहीं!

  

Related Articles

Post a comment