

मधुबनी-पूर्व विधान पार्षद सुमन महासेठ का भाजपा मे घर वापसी,नागरिक अभिनंदन समारोह का भव्य आयोजन
- by Raushan Pratyek Media
- 10-Apr-2023
- Views
किशोर कुमार ब्यूरो,मधुबनी
पीएम मोदी ने राजनीति में सबकी समान भागीदारी को सुनिश्चित कर नया हिन्दुस्तान बनाया है। उन्होंने हमेशा से सबका साथ, सबका विकास के नारे के साथ देश को सशक्त किया है। जो भाजपा पार्टी का मूल मंत्र है। सबकी सहभागिता से सशक्त देश हमारा उद्देश्य है।पूर्व विधान पार्षद सुमन महासेठ का भाजपा मे घर वापसी के बाद मधुबनी नगर के एक निजी होटल के परिसर मे आयोजित नागरिक अभिनंदन के भव्य समारोह के मौके पर सभा को संबोधित करते हुए विधायक संजय सरावगी ने यह बात कही।वैश्य समाज की ओर से आयोजित नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम में भाजपा के कई सांसद,विधायक,एमएलसी समेत हजारों की संख्या मे कार्यकर्ताओं की भीड़ देखने को मिला।सभी ने पूर्व विधान पार्षद सुमन महासेठ का मिथिला की परंपरा के अनुसार सम्मानित किया!वहीं कार्यक्रम मे आगत अतिथियों का भी जोरदार स्वागत किया गया!तकनीकी कारणों से अलग हुए पूर्व विधान पार्षद सुमन महासेठ के फिर से भाजपा की सदस्यता लेने पर खुशी का इजहार करते हुए विधायक डा. रामप्रीत पासवान ने कहा कि ये तो हमेशा से भाजपा, आरएसएस व अन्य अनुसांगिक इकाईयों के साथ समर्पित रहे हैं। फिर से सदस्यता तो एक कोरम है। विधायक नीतीश मिश्रा ने कहा कि इनकी सक्रिय सहभागिता से पूरे जिले में पार्टी और अधिक सशक्त होगा।उन्होंने कहा कहा भाजपा हमेशा अपने आदर्श का अनुपालन किया है। राष्ट्र व समाज के लिए पार्टी का हर कार्यकर्ता समर्पित रहे हैं। विधायक विनोद नारायण झा, अरुण शंकर प्रसाद और पूर्व एमएलसी लालबाबू प्रसाद ने कहा कि इस सम्मान समारोह में युवाओं की सहभागिता से साबित होता है कि पार्टी अपनी विचारधारा को स्थापित करने में सफल है!उन्होंने कहा मिथिलांचल का नेतृत्व हमेशा दुनिया का मार्गदर्शन करता रहा है। यहां पर नेतृत्व के लिए जो त्याग व सत्कार है, वह अनुकरणीय है। इसलिए इसतरह के आयोजन से नयी पीढ़ी अपने नेतृत्व से वाकिफ होते हैं।वहीं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सह पूर्व जिला पार्षद देवानंद झा ने कहा सुमन महासेठ का फिर सें भाजपा की सदस्यता ग्रहण करना पार्टी के लिए अति महत्वपूर्ण हैं!सभा को झंझारपुर जिलाध्यक्ष ऋषिकेश राघव, रंजीत निर्गुणी, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मृत्युंजय झा, जिला पार्षद विनोद प्रसाद साह, चंद्रभूषण साह, पूर्व जिलाध्यक्ष भोगेन्द्र ठाकुर व अन्य ने संबोधित किया।अभिनंदन समारोह मे उमड़ी भीड़ सें गदगद कार्यक्रम संयोजक प्रह्लाद पूर्वे ने कार्यक्रम में सभी की सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया। मंच संचालन सतीश मेहता व अजय प्रसाद ने किया।मौके पर भाजपा मीडिया प्रभारी मनोज कुमार मुन्ना, पवन साह,विष्णु राउत, मोहन राउत, पवन कापड़ी, राजा चौधरी, मदन श्रीवास्तव, मनोज चौधरी, स्वर्णिम गुप्ता, उदय जयसवाल, पवन झा, शिव कुमार साह, बद्री राय, कुणाल कुमार, मखनी देवी, सुनील पूर्वे, विकास कुमार, सुमित कुमार, देवेन्द्र कुमार,पूर्व जिला परिषद प्रत्याशी गुड्डू सिंह समेत कई अन्य मौजूद थे!

Post a comment