मधुबनी-भारत जोड़ो पदयात्रा का एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ राशिद फाखरी की टीम द्वारा किया गया भव्य स्वागत




किशोर कुमार ब्यूरो 

अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के द्वारा भारत जोड़ो पदयात्रा जो कन्याकुमारी सें काश्मीर तक लंबी पदयात्रा नफरत,हिंसा,महंगाई,बेरोजगारी जैसे ज्वलंत मुद्दे के खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व मे जारी हैं!इसी के अन्तर्गत बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के द्वारा आयोजित भारत जोड़ो यात्रा पदयात्रा मधुबनी पहुंची,जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रोफेसर शीतलाम्बर झा द्वारा की गई!बताते चले की यह भारत जोड़ो पदयात्रा दरभंगा जिले के क्योटी के रास्ते मधुबनी जिला के धेपूरा चौक के नजदीक औसी जीरोमाइल के पास स्थित हेना पेट्रोल पंप के पास पहुंची जहाँ एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर राशिद फाखरी ने जोरदार स्वागत किया!इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगो की अपार जनसमूह के साथ जिला महासचिव तारिक अनवर,पवन कुमार यादव,जहांगीर आलम,सवी महमूद,अजहर खुर्शीद एवं अन्य लोग मौजूद थे!वहीं बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी सें प्रदेश प्रभारी,भक्त चरण दास,डॉक्टर मदन मोहन मिश्रा,एमएलसी अजीत शर्मा,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रेम चन्द्र मिश्रा,विधायक दल के अध्यक्ष डॉक्टर शकील अहमद वहीं जिला सें पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री डॉक्टर शकील अहमद,पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक,प्रमंडल प्रभारी डॉक्टर ताराचंद सदा,पूर्व विधायक भावना झा के साथ कई नेता व सैकड़ों की संख्या मे कार्यकर्ता उपस्थित थे!मिथिला की परंपरा के अनुसार एनएसयूआई के पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर रशीद फाखरी की टीम द्वारा भारत जोड़ो यात्रा मे शामिल प्रदेश स्तर के नेताओं को पाग,चादर एवं माला सें स्वागत किया गया!उनके ऊपर फूलों की बारिश की गई!इस दौरान सोनिया गांधी जिंदाबाद,राहुल गांधी जिंदाबाद के खुब नारे लगे!इस मौके पर एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर राशिद फाखरी ने कहा की मधुबनी जिले मे भारत जोड़ो यात्रा पूरी तरह सफल रहीं!सभी नेताओ ने देश को कैसे जोड़े और लोगो के बीच मोहब्बत का कैसे फैलाए इस पर बात की गई!उन्होंने बताया की यह पदयात्रा कपिलेश्वर,रहिका,अरेर,धकजरी होते हूए बेनीपट्टी तक जाएगी!वहीं रात्रि विश्राम के बाद बसैठ होते हूए सीतामढ़ी मे प्रवेश करेगी!वहीं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्रा ने कहा की हमारे नेता राहुल गांधी पहले नेता हैं जो भारत जोड़ो पदयात्रा के माध्यम सें इतनी बडी़ यात्रा कर रहे हैं!उन्होंने नफरत छोड़ो,भारत जोड़ो इस अभियान का नाम रखा हैं!आज जिस तरह देश मे कटुता फैलाया जा रहा हैं!हिंदु-मुस्लिम कर समाज मे विभेद पैदा किया जा रहा हैं!ऐसे मे भारत जोड़ो पदयात्रा देश मे अमन एवं चैन का पैगाम दे रहीं हैं!इस का परिणाम भी सामने आ रहा हैं!इसे लेकर लोगो मे जागरूकता बढ़ रहीं हैं!मौके पर मौजूद पूर्व विधायक भावना झा ने बताया की भारत जोड़ो यात्रा अपने आप मे एक संदेश हैं!यह यात्रा वोट की राजनीति के लिए नहीं हैं!हमलोग तोड़ने का नहीं जोड़ने का काम करते हैं!कई वर्षों सें भाजपा ने लोगो को बांट कर रख दिया हैं!हिंदु-मुस्लिम के नाम पर जांत-पात के नाम पर मंदिर-मस्जिद के नाम पर,लोग परेशान हैं!उन्होंने बताया की भारत जोड़ो यात्रा सें अमन एवं चैन के साथ आपस मे एक दूसरे सें मिलजुलकर रहे,संदेश जाता हैं!यह पदयात्रा लोगो को जागरूक कर रहीं हैं!इसी का परिणाम हैं की भारत जोड़ो पदयात्रा मे हर जगह अपार जनसमूह जुट रहीं हैं!

  

Related Articles

Post a comment