

मधुबनी-मन्टू कुमार को राष्ट्रीय पुरस्कार से किया गया सम्मानित
- by Raushan Pratyek Media
- 16-Jul-2023
- Views
किशोर क़ुमार ब्यूरो
मधुबनी जिले के जे.पी. कॉलोनी निवासी 32 वर्षीय युवा समाजसेवी मन्टू कुमार को बिहार विधान परिषद सभागार में आयोजित एक भव्य सरकारी कार्यक्रम में स्पीकर बिहार विधान सभा अवध बिहारी चौधरी एवं कैबिनेट मंत्री बिहार खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग शलेसी सिंह, मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.सहजानंद प्रसाद सिंह,पद्मश्री सुधा वर्गीज, पद्मश्री डॉ,जितेंद्र सिंह, पद्मश्री डॉ. आर. एन. सिंह, पद्मश्री डॉ.विमल जैन के द्वारा कई वर्षों के समाजिक कार्यों के लिए डॉ.आंबेडकर राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया!मन्टू कुमार को यह सम्मान पूर्व में प्राप्त उपलब्धियां और समाज सेवा के उत्कृष्ट कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी के लिए मिला!पूर्व में भी उनके इस नेक समाजिक कार्यों के लिए उन्हें गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड सहित कई राष्ट्रीय युवा पुरस्कार, राष्ट्रपति पुरस्कार, कल्कि गौरव सम्मान और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से इन्हें नवाजा जा चुका है।मन्टू कुमार बचपन से ही पढ़ाई के साथ-साथ समाजसेवा के लिए अग्रसर रहते थे. तब से लेकर आज तक मन्टू समाजसेवा में निरंतर जुटे हुए हैं. मन्टू निरंतर समाजसेवा के कार्य करते आ रहे हैं. वहीं देश में वैश्विक महामारी कोरोना काल में भी माता-पिता से बिछड़े पीड़ित बच्चों की मदद के लिए भी आगे आए थे और असहाय लोगों की मदद की. साथ ही स्वैच्छिक सामजिक सरोकार के कार्य, बालश्रम, बाल विवाह, बाल व्यापार, मानव तस्करी, पौधारोपण, अंधविश्वास भगाओ देश बचाओ,पर्यावरण जागरुकता और स्वच्छता अभियान जैसे अन्य सामाजिक कार्यों में अपनी सहभागिता बनाए हुए हैं!

Post a comment