मधुबनी-पुलिस ने युवक के शव को किया बरामद,हत्या की आशंका


किशोर क़ुमार ब्यूरो 


मधुबनी में लौकही प्रखंड के अंधरामठ थाना क्षेत्र के अमचीरी और नेमुआ चौंक से आगे अंधरामठ और भुतहा के बीच मुख्य सड़क पर पुल के नीचे से एक युवक का शव को पुलिस ने बरामद कर लिया है। मृतक की पहचान कर ली गई हैं जो लौकही थाना क्षेत्र अटरी पंचायत के लौकही बाजार अटरी गांव निवासी विकास साह उम्र 30 वर्षीय  के रूप में की गई हैं। थानाध्यक्ष सदन राम ने सूचना मिलने पर  पुलिस दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जा कर पोस्टमार्डम के लिए मधुबनी भेज दिया है। थानाध्यक्ष सदन राम ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को सुबह में ग्रामीणों के द्वारा सूचना मिली कि नेमुअ चौंक से पुल के निकट एक युवक का शव फेका हुआ है। इसी सूचना पर पुलिस कर्मियों ने पहुंच कर शव को कब्जा कर लिया। और थानाध्यक्ष ने कहा कि अनुमान लगाया जा रहा हैं कि मृतक को हत्या कर के अंधरामठ थाना क्षेत्र के नेमूआ चौक के पास फेक दिया। यह खबर सुनते शव को दिखने के लिए लोगों की भीड़ उभर पड़ी।फुलपरास अनुमंडल डीएसपी कुमारी दुर्गा शक्ति ने बताया कि मृतक विकास साह का कई थाना क्षेत्र के बड़ी घटना काण्ड में नाम दर्ज हैं। और उन्होंने कहा कि मृतक कई काण्ड में संलिप्त थे।  मृतक अपराध प्रवृति के युवक थे। लौकही और फुलपरास थाना सहित अन्य थाने में भी नाम दर्ज हैं। इस घटना से इलाके में सनसनी फ़ैल गई हैं। मृतक ने अपने पीछे एक बच्चे  और पत्नी को छोड़ चले। मृतक के परिवार के लोगों को रो रो कर बूरा हाल हो गया हैं। और डीएसपी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सच्चाई सामने आ जाएगी।

  

Related Articles

Post a comment