मधुबनी-नगरपालिका निर्वाचन-2023 के सफल संचालन हेतु द्वितीय चरण के प्रशिक्षण का किया गया आयोजन



किशोर कुमार ब्यूरो 



नगरपालिका निर्वाचन-2023 के सफल संचालन हेतु वाट्सन उच्च विद्यालय एवं मध्य विद्यालय मधुबनी में दो पालियों में पीठासीन पदाधिकारी, प्रथम मतदान पदाधिकारी, द्वितीय मतदान पदाधिकारी, तृतीय मतदान पदाधिकारी के द्वितीय चरण के प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण प्रबंधन कोषांग के नोडल पदाधिकारी सह जिला पंचायत राज पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार,उप निर्वाचन पदाधिकारी मधुबनी प्रशांत शेखर, अवर निर्वाचन पदाधिकारी सदर मधुबनी दिवाकर चौधरी, वरीय मास्टर ट्रेनर आफाक अहमद,पवन लाल कर्ण, शंकर प्रसाद सिंह, राजेश रंजन, संजय श्रीवास्तव, प्रकाश कुमार कर्ण के साथ मतदान  पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए उनके कार्य एवं दायित्वों के बारे में जानकारी दिए।  उन्होंने बताया कि नगरपालिका का चुनाव  ईभीएम से होना है। मेयर पद के प्रत्याशियो की अधिक संख्या के कारण दो बैलेट यूनिट का उपयोग किया जायेगा। अतः ई भी एम का हैंड्स ऑन प्रशिक्षण की आवश्यकता है।मतदान पदाधिकारियों को  मास्टर ट्रेनर गजेन्द्र प्रसाद, एजाज अहमद, रामजीवन ठाकुर  राकेश ठाकुर, नुरूल ऐन नूरी,मुज्जफर हसन, शैलेन्द्र घोष, गुन्नाज खातुन, स्वेता सुमन, पूजा कुमारी, नीतू कुमारी,राजेश कुमार झा,  पवन सिंह, सतीश कुमार मिश्र, राकेश कुमार, मनोज कुमार, शिवली नोमानी, धर्मेन्द्र कुमार, राघवेन्द्र सिंह,  विष्णुकांत झा,संजीव प्रभाकर, चंदन चंचल, संतोष झा, अबरार आलम, वजहुल कमर , पंकज कुमार, विरेंद्र कुमार दास , कुमार मनोज, सतीश कुमार मिश्र, प्रमोद मल्लिक,ब्रह्मदेव कुमार, दिलीप कुमार, मृत्युंजय कांत, कमलेश झा, विंध्याचल मिश्र, मुसर्रफ हुसैन आदि ने मतदान पदाधिकारियों को हैंड्स ऑन ईभीएम को जोड़ने,उनका संचालन, मोकपोल की तैयारी एवं उनका संचालन, सिलिंग, वास्तविक मतदान की प्रक्रिया विभिन्न पैकेट एवं प्रपत्र के बारे में विस्तार से जानकारी दिए। प्रथम मतदान पदाधिकारी चिन्हित मतदाता सूची के प्रभारी होंगे। द्वितीय मतदान पदाधिकारी मतदाता रजिस्टर,अमिट स्याही एवं मतदाता पर्ची के प्रभारी होंगे।पी 3-A वार्ड पार्षद पद के कंट्रोल यूनिट,पी 3-B

उप मुख्य पार्षद/ उप मेयर, मुख्य पार्षद/ मेयर पद के कंट्रोल यूनिट के प्रभारी होंगे।पी-3C वायोमैट्रिक्स मशीन द्वारा मतदाता की पहचान करेंगे।

  

Related Articles

Post a comment