मधुबनी-समाजिक कार्यकर्ता मन्टू कुमार को मिला अंतर्राष्ट्रीय कल्कि गौरव अवार्ड

किशोर कुमार ब्यूरो,मधुबनी 

अंतरराष्ट्रीय-राष्ट्रीय सम्मान से अंलकृत सक्सेस साइंस फॉर सोसाइटी के संस्थापक और चर्चित समाजिक कार्यकर्ता मन्टू कुमार को सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिये

 मन्टू कुमार को वर्ष 2023 के कल्कि गौरव अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान विक्षिप्त और असहाय बेबस लाचार बालक और बालिकाओं तथा दिव्यांगजन, बाल जीवन रक्षा के क्षेत्र में किए गए हितार्थ उत्कृष्ट उल्लेखनीय योगदान के लिए कल्कि न्यूज़, कल्कि फाउंडेशन ट्रस्ट नोएडा उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदान किया गया है बताते चले कि मन्टू कुमार को समूचे क्षेत्र में रीयल लाईफ के बजरंगी भाई जान के नाम से भी जानते हैं मन्टू वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर भी है, जो गरीब,अनाथ बच्चों की मदद के साथ समाज सुधार का कार्य भी करते है। जो असहाय हो विक्षिप्त रूप से अपना मानसिक संतुलन खोकर जगह जगह भटकते रहने वाले या मैले कुचले स्थानों पर, रेलवे स्टेशन बस स्टैंड पर दयनिय स्थिति में पड़े लोगों को ना सिर्फ कायाकल्प करते हैं बल्कि उनका पूरा ख्याल रखने उचित उपचार करवाते हैं वह सोशल साइट्स के जरिये उनके घर ढूंढते हैं, उन्हें सभी बजरंगी भाईजान के नाम से जानते हैं, जो अभी तक ऐसे ही 200 से अधिक भटके बिछड़े को परिवार से मिलाकर उनका पूनर्वास करा चुके हैं विदित हो कि इससे पहले कल्कि गौरव सम्मान पाने वालों में अध्यात्मिक वक्ता पंडित धीरेंद्र कुमार शास्त्री, श्री बागेश्वर धाम सरकार, अध्यात्मिक वक्ता जया किशोरी जी, लेफ्टिनेंट कर्नल (से.नि.) प्रदीप खरे, पुलिस उपमहानिरीक्षक (आईपीएस) सुभाष चंद्र दुबे, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. मनोज कुमार, समाजिक कार्यकर्ता मन्टू कुमार एवं देश की पहली दिव्यांग आईएएस टॉपर ईरा सिंघल, इंटरटेनमेंट के क्षेत्र में डॉ.एस. एम. गुलाटी जी अन्य प्रमुख नाम हैं। श्री कुमार की इस उपलब्धि पर मधुबनी जिले के समाजसेवी लोगों में हर्ष हैं। संस्था के संस्थापक वरूण रस्तोगी ने बताया कि हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। साथ ही हम विगत कई वर्षों से राष्ट्र निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाने वाले व्यक्तियों को प्रतिष्ठित कल्कि गौरव अवार्ड सम्मान से सम्मानित करते आ रहे हैं संस्था का उद्देश्य देशवासियों में सेवा सद्भावना को बढ़ाना है।

  

Related Articles

Post a comment