मधुबनी-सम्राट चौधरी के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष होने सें पार्टी होगी मजबूत : डॉ. किरण कुमारी झा



किशोर कुमार ब्यूरो 


मधुबनी-भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महिला मोर्चा के पूर्व  उपाध्यक्ष व मिथिला के भाजपा नेत्री  ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश अध्यक्ष के रूप में  सम्राट चौधरी के आने से भारतीय जनता पार्टी जमीनी स्तर पर न केवल मजबूत होगी बल्कि समाज के सभी वर्गों में पार्टी की पकड़ मजबूत होगी!उन्होंने कहा सम्राट चौधरी जी ना केवल कम उम्र में बिहार सरकार के मंत्री बने बल्कि सामाजिक दृष्टिकोण से भी उनकी बड़ी पकड़ है,जिसका लाभ पार्टी को मिलेगा ।सत्ता में जब थे तब भी गलत नीतियों के खिलाफ हमेशा आवाज उठाते रहे और जब आज सत्ता  में नहीं है तब भी सरकार को हर कसौटी पर जी घेरने के लिए तत्पर रहते हैं!श्री सम्राट चौधरी ने अपने सर पर पगड़ी बांधी और संकल्प लिया कि जब तक मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार जी को सत्ता से पदच्युत नहीं करेंगे तब तक पगडी नहीं खोलेंगे और भारतीय जनता पार्टी अस्वस्थ है कि आने वाले 2025 में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में बिहार में सरकार बनेगी। भाजपा नेत्री डॉक्टर किरण कुमारी झा ने केंद्रीय नेतृत्व को बधाई दी कि एक योग्य नेता का चयन प्रदेश अध्यक्ष के लिए किया है। जिससे बिहार में पार्टी मजबूत होगी और आने वाला 2024 में दमखम से 40 सीट जितने में मदद होगी।

  

Related Articles

Post a comment