

महर्षि मेंहीं परमहंस जी 139वीं पावन जयंती मनी
- by Raushan Pratyek Media
- 04-May-2023
- Views
नवाज शरीफ की रिर्पोट
हसनगंज प्रखंड अंगर्गत रामपुर पंचायत के कालीगंज गावों में महान संत सद्गुरु महर्षि मेंही परमहंस महाराज की 139 वां जयंती मनाया गया। इस अवसर पर उत्तम कुमार भगत ने कहा कि महान संत सद्गुरु मेंहीं परमहंस महाराज की 139वीं पावन जयंती वैशाख शुक्ल पक्ष चतुर्दशी तद्नुसार गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। प्रातः से प्रखंड क्षेत्र में गाजे बाजे के साथ प्रभात फेरी निकाली गई। दोपहर बाद 3:00 से ईश्वर स्तुति प्रार्थना ग्रंथपाठ सत्संग प्रवचन किया गया। और महर्षि मेंहीं परमहंस जी महाराज के जीवन व्यक्तित्व कृतित्व पर प्रकाश डाला भी डाला गया। इसके साथ ही महाप्रसाद वितरण के साथ संपन्न हो गया। इस दरमियान जिला कमेटी से सुरेश प्रसाद भगत, उत्तम कुमार भगत, शोभा देवी, रूपा देवी, प्रीतम कुमार भगत, ममता देवी, आनंदी मंडल, भोला मंडल, कमल देव महतो, सुशील कुमार, राजेश मंडल, चंदन मंडल, अंकित कुमार, अभिनव कुमार, उज्जवल कुमार, परीक्षित कुमार, बद्री मंडल आदि थे।

Post a comment