

मनीष बने सीतामढ़ी भाजपा के नए जिलाध्यक्ष
- by Raushan Pratyek Media
- 09-Mar-2023
- Views
सीतामढ़ी से अविनाश की रिपोर्ट
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के द्वारा बिहार के प्रत्येक जिले में नए जिलाध्यक्ष की घोषना कर दी है। सीतामढ़ी से भाजपा के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता के पैतृक आवास सुरसंड में जिला भाजपा के कार्यकर्ता द्वारा फूल माला पहना व मां जानकी की प्रतीक चिन्ह देकर भव्य स्वागत किया गया। जिला अध्यक्ष मनीष कुमार ने कहा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जयसवाल ,राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, भीखू भाई दलसानिया, नागेंद्र त्रिपाठी, नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा एवं सम्राट चौधरी ने सीतामढ़ी जिला अध्यक्ष के रूप में मुझे मनोनीत किया इसके लिए प्रदेश के साथ केंद्र नेतृत्व को बधाई । जिलाध्यक्ष ने कहा भारतीय जनता पार्टी सीतामढ़ी में आगामी लोकसभा चुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए सर्व स्पर्शी टीम का निर्माण करेगी। स्वागत करने वालों में जिला मंत्री चुनचुन सिंह ,प्रिंस तिवारी ,गोपाल कुमार, उमेश गिरी,पूर्व नगर अध्यक्ष विशाल कुमार, पिंटू ठाकुर अंगवस्त्र और माला पहनाकर जिलाध्यक्ष का स्वागत किया।

Post a comment