

गौरीडीह में शिव मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे कई गणमान्य लोग
- by Raushan Pratyek Media
- 07-Jan-2025
- Views
शिव मंदिर फाउंडेशन गौरीडीह के सौजन्य से रौनिया पंचायत के गौरीडीह गांव में दुर्गा मंदिर प्रांगण में भव्य शिव मंदिर के निर्माण हेतु मकर संक्रांति के पावन अवसर पर मंदिर का शिलान्यास और भूमि पूजन होगा। इसके लिए कई विद्वान पंडितों को आमंत्रित किया गया है। शिव मंदिर फाउंडेशन गौरीडीह के संयोजक इंजीनियर विकास तिवारी ने बताया कि यह मंदिर बरारी प्रखंड में देवों के देव महादेव का सबसे भव्य मंदिर होगा। इस मंदिर के निर्माण के लिए कई कुशल कारीगरों को आमंत्रित किया गया है। फाउंडेशन के अध्यक्ष अजय सिंह, सचिव राहुल झा और कोषाध्यक्ष राजेश कुमार चौधरी ने बताया कि इस मंदिर प्रांगण में भगवान शिव के साथ साथ संपूर्ण शिव परिवार की प्रतिमा स्थापित की जायेगी। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एक कुआं भी खुदवाया जायेगा और मंदिर परिसर के सौंदर्यकरण के लिए सुगंधित फूलों का खूबसूरत पुष्प वाटिका का भी निर्माण कराया जायेगा। महासचिव मनोज चौधरी एवं देवकांत तिवारी ने बताया कि शिव मंदिर निर्माण की खबर से स्थानीय ग्रामीणों के साथ साथ आस पास के लोग काफी उत्साहित हैं और मंदिर निर्माण के लोग बढ़ चढ़कर स्वेच्छा से दान देने के लिए आगे आ रहे हैं। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर शिलान्यास सह भूमि पूजन कार्यक्रम हेतु जिला के कई गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया गया है। पूर्व सांसद निखिल चौधरी, पूर्व सांसद दुलालचंद्र गोस्वामी, बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, विधान पार्षद अशोक अग्रवाल, बरारी के विधायक विजय सिंह, कोढा के विधायक कविता पासवान, भाजपा के जिलाध्यक्ष मनोज राय, जिला परिषद गुणसागर पासवान, मुख्य पार्षद बबीता कश्यप, उप मुख्य पार्षद अमन कुमार, स्थानीय मुखिया कौशल किशोर यादव, सरपंच अमित यादव, संजय पोद्दार, राजीव भारती, राजीव चौधरी, मनोज कुशवाहा, शांति जायसवाल, भुवन अग्रवाल आदि सहित कई गणमान्य लोगों के साथ साथ काफी संख्या में श्रद्धालु इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु संयोजक विकास तिवारी, अध्यक्ष अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में गोपाल त्रिवेदी, संजीव तिवारी, राहुल झा, मनोज चौधरी, राजेश चौधरी, संजीव तिवारी, प्रमोद चौधरी, बलवंत साह, गोविन्द साह, विश्वनाथ ठाकुर, विवेक साह, विकास दास, देवकांत तिवारी सहित समस्त ग्रामीण तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए लगातार कठिन परिश्रम कर रहे हैं।

Post a comment