सहरसा में MDM का भोजन खाने के बाद 100 से अधिक बच्चे बीमार, आनन फानन में अस्पताल में कराया गया भर्ती
- by Manjesh Kumar
- 08-May-2026
- Views
सहरसा: सहरसा के महिषी प्रखंड स्थित एक स्कूल में अचानक उस वक्त अफरातफरी का माहौल हो गया जब MDM का खाना खाने के बाद एक के बाद एक बच्चे बीमार होने लगे। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्कूल के शिक्षक समेत छात्रों के अभिभावकों में भी हड़कंप मच गया। आनन देना5न3 सभी बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सभी का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि बच्चों को MDM का भोजन करने के बाद पेट दर्द, उल्टी, चक्कर और बेचैनी की शिकायत होने लगी जिसके बाद सभी को महिषी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
मामले को लेकर छात्रों ने बताया कि दोपहर में मिड डे मील में चावल दाल खाने के लिए मिला था और कुछ ही देर बाद बच्चों का तबियत बिगड़ने लगा। घटना की जानकारी मिलने के बाद वरीय अधिकारी समेत स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। मामले को लेकर सिविल सर्जन डॉ राजनारायण प्रसाद ने कहा कि प्रथमदृष्टया फूड पॉयजनिंग का का मामला प्रतीत हो रहा है। फिलहाल सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं वहीं मध्याह्न भोजन में छात्रों को खिलाए गए भोजन का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जा रहा है।


Post a comment