

बेगूसराय कांग्रेस भवन में सभी प्रखंड अध्यक्षों की बैठक संपन्न।।
- by Raushan Pratyek Media
- 10-Jun-2023
- Views
नेहा कुमारी सिटी रिपोर्टर
बेगुसराय कांग्रेस भवन मे जिला के सभी प्रखंड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्षों की बैठक की गई बैठक का अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अभय कुमार सिंह सार्जन ने किया की बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अभय कुमार सिंह सार्जन ने कहा की बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के माननीय अध्यक्ष डॉक्टर अखिलेश प्रसाद सिंह के निर्देशानुसार आपको अभिलंब प्रखंडों में कमेटियां मंडल अध्यक्ष का चयन तथा पंचायत कमेटियों का गठन 1 सप्ताह में पूरा करना है तथा उसकी स्वीकृति जिला से प्राप्त करना है।महागठबंधन द्वारा आहूत प्रखंड स्तरीय धरना में आप सभी बढ़ चढ़कर ताकि महागठबंधन के दलों के बिच क्या स्पष्ट संकेत जाय की कांग्रेस जिला में अग्रणी है! बैठक को वरिष्ठ नेता रामविलास सिंह, नारायण सिंह, शशि शेखर राय, लखन पासवान, सुबोध कुमार, मुरलीधर मुरारी, डॉक्टर रजनीश कुमार के साथ युबा नेता विक्रम कुमार ने भी सम्बोधित किया! बैठक में प्रखंड अध्यक्ष मति रेनू देवी, बृजेश कुमार प्रिंस, रामानुज कुमार, डॉ सुरेंद्र प्रसाद सिंह, उदय सिंह, ओम प्रकाश, विजय सिंह, बालेश्वर महतो, संजय चौधरी, यशवंत कुमार, राकेश कुमार, धर्मराज साहनी, कमलेश कंचन, चुनचुन यादव, मोहम्मद नाथ हुसैन, आभाष झा आदि नेतागण उपस्थित थे!

Post a comment