एसएसपी के नेतृत्व में मुजफ्फरपुर पुलिस ने चार अपहृत चार युवतियों को किया बरामद

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर के एसएसपी कांतेश कुमार के नेतृत्व और निर्देशन में जिले की पुलिस लगातार अपराध नियंत्रण के साथ मामलों के निस्तारण को लेकर कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में मुजफ्फरपुर की पुलिस ने चार अलग अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए चार युवतियों को बरामद किया है। एसएसपी के नेतृत्व में पुलिस अपराध नियंत्रण के लिए कार्रवाई करते हुए अपराधियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे तो पहुंचा ही रही है, अपहरण और गुमशुदगी के मामले में भी लगातार कार्रवाई कर रही है।

पुलिस की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, जिले में दर्ज अपहरण से संबंधित चार मामलों में पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही थी। इसी क्रम में पुलिस ने चारों युवतियों को सकुशल बरामद करने में सफलता हासिल की। इस कार्रवाई को मुजफ्फरपुर पुलिस की सक्रियता और लगातार प्रयासों का परिणाम माना जा रहा है।

पुलिस के प्रयासों से परिवारों को मिली राहत 

अपहरण जैसी घटनाओं के बाद परिजनों की चिंता और परेशानी काफी बढ़ जाती है। ऐसे में चार युवतियों की सकुशल बरामदगी से संबंधित परिवारों को बड़ी राहत मिली है। मुजफ्फरपुर पुलिस ने इस कार्रवाई के माध्यम से यह संदेश दिया है कि अपहरण से जुड़े मामलों में पुलिस लगातार प्रयासरत है और पीड़ितों की सुरक्षित बरामदगी उसकी प्राथमिकता है।

  

Related Articles

Post a comment